राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर कक्षा 8वीं की परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने 6 जून को ट्वीट कर बताया था कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 8 का परिणाम आज शाम 4:00 बजे यानी 7 जून को जारी किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘कल शाम 4:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 8 का परिणाम जारी होगा। अजमेर से बोर्ड के अधिकारी जारी करेंगे रिजल्ट।’ परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019: Check Here

इस साल, कक्षा 8 की परीक्षा के लिए लगभग 15 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से केवल 11.5 लाख छात्र ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। पिछले वर्ष राजस्‍थान बोर्ड 8वीं के रिजल्‍ट 06 जून को घोषित किए गए थे। हालांकि, इस बार बोर्ड ने 10वीं तथा 12वीं के रिजल्‍ट पिछली बार से पहले जारी किए हैं, लेकिन चुनावों की तारीखों के चलते 8वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट जारी करने में थोड़ी सी देरी हो रही थी। स्टूडेंट्स यहां क्लिक करके अपने मोबाइल पर सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्‍थान बोर्ड 08वीं की परीक्षा 14 से 27 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई कक्षा 12वीं, 10वीं तथा 5वीं के रिजल्‍ट पहले ही जारी कर चुका है। 10वीं के रिजल्‍ट 03 जून को ही जारी किए गए हैं।

 

Live Blog

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019 LIVE Updates: 

07:48 (IST)08 Jun 2019
8वीं में 11.5 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

राजस्थान बोर्ड द्वारा 14 मार्च 2019 से 29 मार्च 2019 तक कक्षा 8 की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इस बार कक्षा 8 में 11.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

23:35 (IST)07 Jun 2019
परीक्षा का रिजल्‍ट 100 प्रतिशत

राजस्‍थान बोर्ड 8वीं क्‍लास के लिए नो-डिटेंशन पॉलिसी अपनाता है जिसके तहत परीक्षा में सम्मिलित हुए किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाता। परीक्षा का रिजल्‍ट 100 प्रतिशत रहता है।

22:48 (IST)07 Jun 2019
11.5 लाख छात्रों ने पास की है परीक्षा

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने आज कक्षा 08 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। कक्षा 08 की परीक्षा के लिए 12 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 11.5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

21:20 (IST)07 Jun 2019
सभी छात्र परीक्षा में हुए हैं पास

इस साल राजस्थान बोर्ड के 8वीं के एग्जाम 14 मार्च से लेकर 27 मार्च तक चले थे। इस साल करीब 11.5 लाख स्टूडेंट्स ने इसके लिए एग्जाम दिए थे। राजस्थान बोर्ड के नियम के मुताबिक किसी को फेल नहीं किया जाएगा।

19:52 (IST)07 Jun 2019
ये हैं रिजल्‍ट चेक करने की ऑफिशियल और प्राइवेट वेबसाइट

जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइटों - rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in के माध्यम से कक्षा 08वीं की परीक्षाओं के परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, परिणाम निजी वेबसाइटों indiaresults.com और examresults.net पर उपलब्ध हैं।

19:10 (IST)07 Jun 2019
फेल होने के डर से न घबराएं छात्र

राजस्‍थान बोर्ड 8वीं क्‍लास के लिए नो-डिटेंशन पॉलिसी अपनाता है जिसके तहत परीक्षा में सम्मिलित हुए किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाता। परीक्षा का रिजल्‍ट 100 प्रतिशत रहता है।

18:41 (IST)07 Jun 2019
एक क्लिक में यहां चेक करें रिजल्‍ट

अपना रिजल्‍ट फौरन चेक करने के लिए छात्र यहां क्लिक करें

18:15 (IST)07 Jun 2019
11.5 लाख छात्रों ने पास की है परीक्षा

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने आज कक्षा 08 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। कक्षा 08 की परीक्षा के लिए 12 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 11.5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

18:01 (IST)07 Jun 2019
रिजल्‍ट चेक करने का लिंक हुआ लाइव

रिजल्‍ट चेक करने का लिंक प्राइवेट वेबसाइट indiaresults.com पर लाइव हो गया है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से फौरन अपना रिजल्‍ट चेक करें।

17:26 (IST)07 Jun 2019
बीते सालों में लड़कियां रहीं हैं लड़कों पर हावी

पिछले साल, लड़कियों ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्‍ट में लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.46% था, जबकि लड़कों का 88.67% । 2017 में भी 95.47% लड़कियों और 93.18% लड़कों ने परीक्षा पास की। 2016 में इसी तरहलड़कों के लिए पास प्रतिशत 84.24% और लड़कियों के लिए 89.31% था। 2016 से रिजल्‍ट में लड़कियों का दबदबा रहा है।

16:53 (IST)07 Jun 2019
रिकार्ड समय में घोषित किया गया है रिजल्‍ट

बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करने का दावा किया है। राजस्थान बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, “पिछले साल की तुलना में सभी राज्य बोर्ड परीक्षा के परिणाम कम से कम 7-15 दिन पहले घोषित किए गए थे। यह राज्य सरकार के निर्देश पर किया गया है।”

16:27 (IST)07 Jun 2019
ये है सबसे पहले रिजल्‍ट पाने का तरीका

अपना रिजल्‍ट सबसे पहले पाने के लिए छात्र SMS के माध्यम से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपने फोन में RESULT<space>RAJ8<space>रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। आपको अपना रिजल्‍ट SMS के माध्‍यम से प्राप्‍त हो जाएगा।

16:21 (IST)07 Jun 2019
रिजल्‍ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नज़र

अपना रिजल्ट जल्‍द चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें। रिजल्‍ट चेक करने का लिंक वेबसाइट पर जल्‍द लाइव होने वाला है।

16:17 (IST)07 Jun 2019
कुछ ही मिनटों में चेक कर पाएंगे रिजल्‍ट

राजस्‍थान बोर्ड ने 8वीं के रिजल्‍ट घोषित कर दिए हैं लेकिन फिलहाल रिजल्‍ट चेक करने का लिंक वेबसाइट पर लाइन नहीं है। रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को थोड़ा सा और इंतजार करना होगा। रिजल्‍ट से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

16:06 (IST)07 Jun 2019
बोर्ड ने घोषित किया रिजल्‍ट, देखें क्‍या है रिजल्‍ट में खास

राजस्‍थान बोर्ड ने 8वीं के रिजल्‍ट भी जारी कर दिए हैं। रिजल्‍ट की ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

15:58 (IST)07 Jun 2019
एडमिट कार्ड रखें तैयार, कुछ ही मिनटों में देख सकेंगे रिजल्‍ट

राजस्‍थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा के रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे छात्र अब से कुछ ही देर में अपना रिजल्‍ट चेक कर पाएंगे। छात्रों को सुझाव है कि अपना रोल नंबर दर्ज करने के लिए अपना एडमिट कार्ड अपने पास तैयार कर लें।

15:50 (IST)07 Jun 2019
ये विषय रहा है 12वीं में सबसे कठिन

राजस्‍थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पर्यावरण विज्ञान सबसे कठिन विषय था क्योंकि इसमें प्राप्त उच्चतम अंक 73 थे जबकि अधिकांश विषयों में टॉप स्कोर करने वाले छात्रों ने पूरे 100 अंक या 90 अं‍क प्राप्‍त किए हैं। इसके अलावा, केवल 30.76% छात्रों ने पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

15:45 (IST)07 Jun 2019
इन स्‍टेप्‍स को फॉलो कर चेक करें रिजल्‍ट

स्‍टेप 1: आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: होमपेज पर ‘Results 2019’ के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3: आप एक नये पेज पर लैंड हो जाएंगे।
स्‍टेप 4: अब दिए गए फील्‍ड में अपना विवरण (रोल नंबर) दर्ज करें।
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

15:41 (IST)07 Jun 2019
ये रहा है इस वर्ष 12वीं का रिजल्‍ट

लड़कियों ने कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों को 5% से अधिक के अंतर से पछाड़ दिया। हाल ही में घोषित साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम में भी लड़कियां ही लड़कों पर भारी रहीं। BSER कक्षा 12 विज्ञान में, 95.86% लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 91.59% लड़के ही पास हो सके। आरबीएसई कक्षा 12 कॉमर्स में 89.40% लड़कों और 95.31% लड़कियों ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा पास की।

15:36 (IST)07 Jun 2019
पिछले वर्ष इतने छात्र हुए थे पास

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने कक्षा 8 की परीक्षा का परिणाम पिछले वर्ष 6 जून को घोषित किया था। 2018 में यह परीक्षा राज्य भर में 15 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, राज्य में कक्षा 8 की परीक्षा के लिए लगभग 12.96 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 12.74 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। कुल 6.87 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी।

15:14 (IST)07 Jun 2019
इन वेबसाइट पर रखनी होगी नज़र

रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in तथा rajresults.nic.inmhpru.ac.in पर जारी किये जाएंगे। रिजल्‍ट आज 04 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

14:52 (IST)07 Jun 2019
किन छात्रों को मिलते हें ग्रेस मार्क्‍स

बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, केवल उन छात्रों को ग्रेस मार्क्‍स दिए जाएंगे, जो एक विषय में अधिकतम 8% से और दो विषयों में अधिकतम 4% से फेल होंगे।

14:42 (IST)07 Jun 2019
इन तिथियों में आयोजित की गई थीं परीक्षा

राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 08वीं की परीक्षा 14 से 27 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। रिजल्‍ट घोषित किए जाते ही इसे चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लाइव हो जाएगा।

14:24 (IST)07 Jun 2019
ये है SMS पर रिजल्‍ट पाने का तरीका

छात्र अपने रोल नंबर दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। SMS के माध्यम से रिजल्‍ट चेक करने के लिए, RESULT<space>RAJ8<space>रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। आपको अपना रिजल्‍ट SMS के माध्‍यम से प्राप्‍त हो जाएगा।

14:05 (IST)07 Jun 2019
मोबाइल ऐप्‍प पर भी छात्र चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

छात्र Google Play स्टोर पर उपलब्ध रिजल्‍ट एप्लिकेशन के माध्यम से अपने 08वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। ऐप्‍प के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर ऐप्‍प पर रजिस्‍टर करना होगा। रिजल्‍ट मोबाइट पर ही प्राप्‍त हो जाएगा।

13:33 (IST)07 Jun 2019
2019 में कम हुए हैं 8वीं के स्टूडेंट्स

इस साल 8वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। साल 2018 में 8वीं की परीक्षा देने वालों छात्रों की संख्या 12.96 लाख थी। जबकि इस साल 11.5 लाख छात्रों ने 8वीं की परीक्षा दी है।

12:55 (IST)07 Jun 2019
RBSE Rajasthan Board 8th Result 2019 LIVE Updates: यहां से जारी किया जाएगा रिजल्ट

अजमेर से 8 वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) कक्षा 08वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी करेगा। स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना 08वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक कर पाएंगे। राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को काफी समय से रिजल्ट्स का इंतजार है।

12:06 (IST)07 Jun 2019
SMS या ईमेल से नहीं भेजा जाएगा रिजल्ट

स्टूडेंट्स को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से रिजल्ट (RBSE 8th Result 2019) नहीं भेजा जाएगा. ऐसे में स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट (Rajasthan Board 8th Result 2019) देख पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को बस अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा। 11.5 लाख स्टूडेंट्स ने इस साल 8वीं की परीक्षाएं दी थी।

11:17 (IST)07 Jun 2019
12वीं का ऐसा रहा था रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं आर्ट्स में छात्र 85.48 फीसदी पास हुए। छात्राओं का रिजल्ट 90.8 फीसदी रहा। कुल रिजल्ट 88 फीसदी रहा। साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई। साइंस का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा।

10:15 (IST)07 Jun 2019
रिजल्ट का इंतजार कुछ घंटों बाद हो जाएगा खत्म

राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को काफी समय से रिजल्ट्स का इंतजार है। आज यह इंतजार खत्म हो जाएगा। अजमेर से बोर्ड के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

09:49 (IST)07 Jun 2019
राजस्थान बोर्ड का इतिहास

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (Board of Secondary Education, Rajasthan) राजस्थान, भारत में स्कूल स्तर की शिक्षा के लिए बोर्ड है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, राजस्थान सरकार का एक सरकारी अभिकरण है। बोर्ड राजस्थान राज्य में माध्यमिक शिक्षा के संवर्धन और विकास के लिए उत्तरदायी है। बोर्ड को 1957 में स्थापित किया गया था। बोर्ड का मुख्यालय अजमेर में है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1957 के तहत बोर्ड का गठन किया गया था।

09:16 (IST)07 Jun 2019
ये है रिजल्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक

रिजल्‍ट घोषित होते ही उसे चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा। छात्र अपना रिजल्‍ट चेक करने के लिए इस डायरेक्‍ट लिंक पर क्लिक करें।

08:53 (IST)07 Jun 2019
RBSE 8th Result 2019 इन वेबसाइट्स पर देखें

rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, results.gov.in, indiaresults.com, examresults.net

08:27 (IST)07 Jun 2019
10वीं और 12वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी

10वीं और 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है। राजस्थान बोर्ड ने 3 जून को कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 10वीं का रिजल्ट 79.85 फीसदी रहा है। 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा। 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 15 मई को जारी कर दिया था। साइंस में 92.88 फीसदी स्टूडेंट्स और कॉमर्स में 91.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

08:10 (IST)07 Jun 2019
इस साल कम हुई 8वीं के छात्रों की संख्या

इस साल 8वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। साल 2018 में 8वीं की परीक्षा देने वालों छात्रों की संख्या 12.96 लाख थी। जबकि इस साल 11.5 लाख छात्रों ने 8वीं की परीक्षा दी है।

07:50 (IST)07 Jun 2019
3 जून को आया था 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने 3 जून को कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 10वीं का रिजल्ट 79.85 फीसदी रहा है। 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा।

07:37 (IST)07 Jun 2019
8वीं में 11.5 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

राजस्थान बोर्ड द्वारा 14 मार्च 2019 से 29 मार्च 2019 तक कक्षा 8 की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इस बार कक्षा 8 में 11.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

07:17 (IST)07 Jun 2019
RBSE 8th Result 2019 इस तरह कर सकते हैं चेक

स्टेप 1: rajresults.nic.in पर जाएं
स्‍टेप 2: 8वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर सबमिट करें
स्टेप 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
स्टेप 5: अब आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें

23:36 (IST)06 Jun 2019
इन वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्‍ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) कक्षा 08वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी करेगा। स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना 08वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

23:14 (IST)06 Jun 2019
रिजल्ट का इंतजार कुछ घंटों बाद हो जाएगा खत्म

राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को काफी समय से रिजल्ट्स का इंतजार था। कल यानी शुक्रवार को यह इंतजार खत्म हो जाएगा। अजमेर से बोर्ड के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।