RBSE Rajasthan Board Class 5th 8th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
RBSE 5th, 8th Result 2024 Direct Link LIVE
जानकारी के मुताबिक, आरबीएसई इन नतीजों का नोटिफिकेशन आज रात तक या कल सुबह जारी कर सकता है। RBSE कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिसके तुरंत बाद आरबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
Rajasthan Board 8th, 10th Result 2024 Today LIVE: Check Here
RBSE Class 5, Class 8 के लिए आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम, जिलेवार प्रदर्शन, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट जैसी तमाम जानकारियों को भी शेयर किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र और उनके माता-पिता आधिकारिक वेबसाइट पर बच्चे का रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा 2024 से जुड़ी हर हर खबर की LIVE UPDATE
राजस्थान बोर्ड की ओर से 5वीं-8वीं का परिणाम जारी किए जाने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर RBSE 5th Result 2024/RBSE 8th Result 2024 लिखा हो, उस लिंक पर क्लिक करें।
- जो पेज खुलेगा वहां अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट लेकर रख लें।
राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट आ जाने के बाद बच्चों के पैरेंट्स ऑनलाइन रिजल्ट देखा पाएंगे। साथ ही एक मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी। ओरिजनल मार्कशीट केवल संबंधित स्कूल से ही प्राप्त होगी। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड आपके स्कूल में भेज देगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट अगले कुछ दिन में जारी होने की पूरी संभावना है। बोर्ड के सचिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के परिणामों को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आज रात में आरबीएसई नतीजों को जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
आरबीएसई राजस्थान 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: पिछले साल परीक्षा में कुल 94.50 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए थे। कुल 14,68,130 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 7,67,357 लड़के और 7,00,773 लड़कियां थीं। इसके अतिरिक्त, 2023 में कुल 14,28,553 ने कक्षा 5 की परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें से 2,71,679 छात्रों ने ए ग्रेड, 7,77,769 ने बी ग्रेड, 3,68,817 ने सी ग्रेड और 10,288 ने डी ग्रेड हासिल किया।
आरबीएसई राजस्थान 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: इस बार, राजस्थान बोर्ड ने लोकसभा चुनाव के कारण आरबीएसई कक्षा 5 2024 परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया। इसके बाद राजस्थान बोर्ड ने 30 अप्रैल से 4 मई 2024 तक आरबीएसई परीक्षाएं आयोजित कीं, जो मूल रूप से 15 अप्रैल से शुरू होने वाली थीं। बोर्ड ने कक्षा 5 की परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक एक पाली में आयोजित की थीं।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने के बाद परिणामों की जांच कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजों को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बोर्ड इ 28 या 29 तारीख को इन नतीजों की घोषणा कर सकता है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स को अपनी कॉपी रिचेकिंग कराने की सुविधा नहीं मिलेगी, क्योंकि बोर्ड का यह कहना है कि 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं इसलिए आयोजित की जाती है ताकि छात्रों को बोर्ड परीक्षा के स्तर की क्षमता का पता लगाया जा सके। इन परीक्षाओं में कोई बच्चा फेल भी नहीं होगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट से पहले बोर्ड की ओर से तारीख का नोटिफिकेशन जारी होगा। उसके बाद जिस दिन तारीख की घोषणा होगी उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी हो जाएगा। इस साल 5वीं और 8वीं में कोई बच्चा फेल नहीं होगा। 'राइट टू एजुकेशन' एक्ट के तहत सभी स्टूडेंट्स को पास कर दिया जाएगा।
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं में 14,59,415 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया था। इसमें से 14,38,190 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं 8वीं में 12,64,913 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया था। इसमें से 12,52,127 ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। हर साल राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करते हैं, लेकिन इस बार देश में आम चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता के कारण शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। ऐसे में राज्य बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट अगले 1-2 दिन के अंदर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स एक प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप इन स्पेट्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट से जुड़ा लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: छात्र अपना Roll Number दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4: अब छात्र 5वीं या 8वीं की मार्कशीट देख सकते है।
स्टेप 5: छात्र RBSE 5वीं-8वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
2023 में राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का परिणाम 17 मई को दोपहर 12 बजे घोषित किया गया था। जिन छात्रों ने आरबीएसई कक्षा 8वीं की परीक्षा दी थी वे यह मान सकते हैं कि इस साल भी 8वीं बोर्ड का परिणाम मई के महीने में ही जारी किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट से पहले बोर्ड की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी होगा जिसमें रिजल्ट की तारीख बताई जाएगी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, 5वीं और 8वीं का रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते या फिर जून के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के परिणाम 31 मई के पहले जारी कर दिये जाएंगे। परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंहे। परिणाम अलग-अलग rajshaladarpan.nic.in
पर जारी किए जाएंगे। आधिकारिक नोटिफिकशन चेक करते रहिए।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को अपनाएं।
स्टेप 1: छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद रिजल्ट पेज पर राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: छात्र अपना Roll Number दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4: अब छात्र 5वीं या 8वीं की मार्कशीट देख सकते है।
स्टेप 5: छात्र RBSE 5वीं-8वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
आरबीएसई 5वीं कक्षा का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है तो वहीं 5वीं का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में आ सकता है। इस साल 5वीं और 8वीं कक्षा को मिलाकर कुल 27 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट बहुत जल्द आने वाला है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट का नोटिफिकेशन कम से कम एक दिन पहले जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 5वीं-8वीं का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर देखा जा सकेगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। हर साल राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करते हैं, लेकिन इस बार देश में आम चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता के कारण शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। ऐसे में राज्य बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
माना जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम 23 से लेकर 25 के बीच में जारी किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है। ताकि पुष्टि की जा सके। हम जनसत्ता एजुकेशन में परिणाम को लेकर हर लेटेस्ट जानकारी समय-समय पर दे रहे हैं। आप तारीख की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट समय-समय पर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी करने का काम अपने अंतिम चरण में है। जानकारी के मुतबाकि, कॉपियों के चेकिंग का काम खत्म हो चुका है। अब अधिकारी मार्क्स कलेक्शन और मार्कशीट तैयार करने पर काम कर रहे हैं जो अंतिम चरण में है। 8वीं कक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा और उसके बाद 5वीं कक्षा का परिणाम भी जल्द ही जारी हो जाएगा।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का परिणाम 17 मई को दोपहर 12 बजे घोषित किया गया था। जिन छात्रों ने आरबीएसई कक्षा 8वीं की परीक्षा दी थी वे यह मान सकते हैं कि इस साल भी 8वीं बोर्ड का परिणाम मई में ही जारी किया जाएगा।
