राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE इंटरमीडिएट, 12वीं साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आज शाम 04 बजे राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी किया है। रिजल्ट आधधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in तथा rajresults.nic.in पर अपलोड किया गया। जो छात्र इस साल राजस्‍थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। RSBE 12 वीं विज्ञान परिणाम 2020 में कुल 91.96% छात्रों ने आरबीएसई साइंस स्ट्रीम परीक्षा पास की है। लड़कियों ने इस साल लगभग 4% के अंतर से लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.90% है जबकि लड़कों का पास प्रतिश 90.61% रहा है।

RBSE 12th Science Result 2020: Check Result here

जो छात्र राज्य से बाहर होने या परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए या फिर कोरोना पॉजीटिव या क्वारंटाइन में होने जैसे कारणों से एग्जाम में नहीं बैठ सके, उनकी परीक्षा सप्लीमेंट्री एग्जाम के साथ ली जाएगी। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बहुत ही अच्छा गया था जब कुल पास प्रतिशत 92.88 पहुंच गया था। ये स्ट्रीम राजस्थान बोर्ड के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग स्ट्रीम साबित हुई थी।

बता दें कि, राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2019 में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। स्ट्रीम में साल 2019 में, 95.86 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 91.59 प्रतिशत लड़कों ने उत्तीर्ण किया था।

Live Blog

21:39 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: यश शर्मा ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप

यश शर्मा ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल करके कक्षा 12 विज्ञान की परीक्षा में टॉप किया है। पुनीत माहेश्वरी ने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 495 अंक लाकर पिछले साल टॉप किया था।

20:58 (IST)08 Jul 2020
लड़कों से लड़कियों का 4.29 प्रतिशत बेहतर रिजल्ट

लड़कों में, परीक्षा में शामिल होने वालों में से 90.61 प्रतिशत पास हुए। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 4.29 प्रतिशत अंक बेहतर प्रदर्शन किया है।

20:07 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: नहीं टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

RBSE कक्षा 12 विज्ञान की परीक्षा का प्रतिशत 90 प्रतिशत से अधिक रहा है, हालांकि, यह पिछले साल के रिकॉर्ड उच्च स्कोर 92.88 प्रतिशत को नहीं तोड़ सका।

19:25 (IST)08 Jul 2020
पिछले साल अच्छा था रिजल्ट

वर्ष में, 92.88 प्रतिशत छात्रों के रिकॉर्ड हाइयेस्‍ट रिजल्‍ट साइंस स्ट्रीम में दर्ज किया गया था। यह राजस्थान बोर्ड के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्‍ट्रीम में से एक था। जबकि इस साल 91.96% रिजल्ट रहा है।

19:01 (IST)08 Jul 2020
4,396 छात्र देंगे सप्लीमेंट्री एग्जाम

इस साल कुल 4,396 छात्र 12वीं बोर्ड साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में पास नहीं हो पाएं हैं, इन छात्रों में से 3,111 छात्र पुरुष हैं। हालांकि इन सभी छात्रों के पास एक और मौका होगा। ये छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास होकर अगली क्लास में जा सकेंगे।

18:04 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: ये हैं टॉपर्स

यश शर्मा RBSE कक्षा 12 विज्ञान की परीक्षा में 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। पिछले साल, पुनीत माहेश्वरी ने विज्ञान वर्ग में राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए थे। 2018 में, विश्वेंद्र सिंह ने 500 अंकों में से 497 अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था।

17:32 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर

RSBE 12 वीं विज्ञान परिणाम 2020 में कुल 91.96% छात्रों ने आरबीएसई साइंस स्ट्रीम परीक्षा पास की है। लड़कियों ने इस साल लगभग 4% के अंतर से लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.90% है जबकि लड़कों का पास प्रतिश 90.61% रहा है।

17:10 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: शिक्षा मंत्री ने कर्मचारियों को दी बधाई
16:43 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: शिक्षा मंत्री ने कहा ऐसा पहला राज्य बना राजस्थान

राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि राजस्थान पहला राज्य है जिसने महामारी के दौरान सभी परीक्षाएं आयोजित की हैं और परिणाम घोषित किया है।

16:33 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: छात्रों की शिकायत

कई छात्रों ने शिकायत की है कि उन्हें आधिकारिक साइट, 'rajeduboard.rajasthan.gov.in' पर संदेश उपलब्ध नहीं है। अगर आपको भी इसका सामना करना पड़ता है, तो छात्र वैकल्पिक आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर रिफ्रेश या चेक कर सकते हैं।

16:22 (IST)08 Jul 2020
91.96% छात्र पास

RSBE 12 वीं विज्ञान परिणाम 2020 का कुल पास प्रतिशत 91.96 है। पिछले साल, 92.88% छात्रों ने राजस्थान 12वीं विज्ञान स्ट्रीम की परीक्षा दी थी।

16:14 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: परिणाम चेक करने के चरण

छात्र इन चरणों का पालन करके अपने परिणाम चेक कर सकते हैं -
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग-इन करें।
चरण 4: परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

16:01 (IST)08 Jul 2020
वेबसाइट पर आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम लिंक

रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। हालांकि, लिंक को अभी तक सक्रिय नहीं किया गया है। एक बार सक्रिय छात्र अपने एडमिट कार्ड या रोल नंबर का उपयोग करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।

15:50 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: फेल हुए छात्रों को मिलता है पास होने का मौका

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है, इसलिए छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने पिछले साल जुलाई से अगस्त के बीच कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित की थी।

15:28 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: पास होने के लिए कितने प्रतिशत चाहिए?

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। आरबीएसई कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम में छात्रों को प्रैक्टिकल के साथ-साथ थ्योरी पेपर में भी अलग-अलग पास करना होता है।

15:13 (IST)08 Jul 2020
92.88% था पिछले साल साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, ये रहे तीन सालों के पास प्रतिशत

साल 2019 में 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट - 92.88%

साल 2018में 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट - 91.09%

साल 2017 में 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट - 90.36%

14:59 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: ये हैं पिछले साल के टॉपर्स

2019 में, साइंस स्ट्रीम में पुनीत माहेश्वरी ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए थे। 2018 में, विश्वेंद्र सिंह ने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 497 अंक हासिल किए थे।

14:44 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका

-राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर, RBSE 10 वीं परिणाम के लिंक पर क्लिक करें
-आवश्यकतानुसार कक्षा 12वीं के साइंस रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करें
-अपने क्रेडेंशियल्स और लॉग-इन करें
-अपना परिणाम जांचें, इसे डाउनलोड करें, और प्रिंट आउट लें।

14:34 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020: कौन जारी करेगा रिजल्‍ट

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि रिजल्‍ट की घोषणा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली द्वारा की जाएगी। रिजल्‍ट दोपहर 04 बजे जारी किए जाने हैं।

14:22 (IST)08 Jul 2020
इस साल परीक्षा कैंसिल करने के लिए दायर हुई थी याचिका

बता दें कि राजस्थान बोर्ड की परीक्षा को कैंसिल करने के लिए कुछ पैरेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

14:02 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: 2.36 लाख ने दिए थे ए्ग्जाम

12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा इस साल 239800 विद्यार्थियों ने दी थी। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते बोर्ड ने 19 मार्च को परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। इसके बाद 10वीं और 12वीं की बची परीक्षाएं जून माह में ली गई थीं।

13:49 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: मिलेगा ये ऑप्शन

लॉकडाउन की वजह से जो विद्यार्थी इन दिनों 10वीं और 12वीं के बकाया विषयों की परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं, वे अगस्त में होने वाली पूरक परीक्षा के साथ परीक्षा दे सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों की अंकतालिका में पूरक परीक्षा का उल्लेख नहीं होगा।

13:30 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: मंत्री ने की थी घोषणा

राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को नतीजों की तिथि व समय की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि कल (बुधवार) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली जी की उपस्थिति में अजमेर से दोपहर 4 बजे 12वीं विज्ञान का परिणाम जारी करने का कार्यक्रम है।

13:13 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: मैथ्स और इंग्लिश का रिजल्ट

मैथ्स विषय का रिजल्ट 94.78 फीसदी, बायोलॉजी का 97.59 फीसदी, केमिस्ट्री का 97.40 फीसदी, फिजिक्स का 95.96 फीसदी, इंग्लिश का 97.34 फीसदी रहा था पिछले सालों से बोर्ड ने कुछ समस्याओं के चलते 2017 से मेरिट जारी करना बंद कर दिया था।

13:02 (IST)08 Jul 2020
पिछली साल ऐसा रहा था साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट

विज्ञान वर्ग का परिणाम पिछली बार की तुलना में 6 फीसदी अधिक रहा था। पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा था ।साइंस में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 94.54 फीसदी और प्राइवेट स्टूडेंट्स का 36.71 फीसदी रहा था।

12:45 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Result 2020: ये हैं पिछले साल के टॉपर्स

2019 में, साइंस स्ट्रीम में पुनीत माहेश्वरी ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए थे। 2018 में, विश्वेंद्र सिंह ने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 497 अंक हासिल किए थे।

12:28 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: 18 जून को हुआ था एग्जाम

18 जून को 12वीं की गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेशभर में सम्पन्न हुई थी। बोर्ड के जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा में 92 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

12:17 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: कोरोना के कारण रिजल्ट में देरी

कोरोना वायरस महामारी के बीच राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। महामारी और लॉकडाउन के चलते इस बार रिजल्ट में देरी देखने को मिल रही है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी पी जारौली की प्रजेंस में 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

12:01 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: कौन जारी करेगा रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी पी जारौली की मौजूदगी में 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा रिजल्ट घोषित करेंगे। 

11:21 (IST)08 Jul 2020
Rajasthan Board 12th Science Result 2020: इसलिए जारी होता है अलग अलग रिजल्‍ट

हर साल, कक्षा 12 राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक छात्र उपस्थित होते हैं। ऐसे में, वेबसाइट पर किसी भी गड़बड़ या हेवी ट्रैफिक से बचने के लिए बोर्ड दो भागों में परिणाम जारी करता है।

11:00 (IST)08 Jul 2020
Rajasthan Board 12th Science Result 2020: केवल साइंस स्‍ट्रीम के स्‍टूडेंट चेक करें रिजल्‍ट

राजस्‍थान बोर्ड ऑफ सेकेण्‍डरी एजुकेशन आज केवल साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट घोषित करेगा, जबकि कॉमर्स और आर्ट्स स्‍ट्रीम के लिए रिजल्‍ट की डेट जल्द ही घोषित की जाएंगी।

10:34 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020: कब और कहां मिलेंगे रिजल्‍ट

RBSE 12वीं के साइंस स्‍ट्रीम के स्‍टूडेंट्स अपना रिजल्‍ट कल शाम 04 बजे से आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, bserexam.com, और ajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

10:03 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020: सबसे पहले रिजल्‍ट पाने का तरीका

रिजल्‍ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट अनरिस्‍पांसिव हो सकती है। ऐसे में छात्रों को बगैर किसी परेशानी के सबसे पहले रिजल्‍ट करने के लिए हमारे पास अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और रिजल्‍ट जारी होते ही मोबाइल पर ही रिजल्‍ट प्राप्‍त हो जाएगा। रोल नंबर रजिस्‍टर करने के लिए यहां क्लिक करें

09:39 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020: स्‍क्रीन पर दिखेगा सब्‍जेक्‍ट वाइस रिजल्‍ट

RBSE 12वीं के साइंस स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट आपकी स्‍क्रीन पर दिखेंगे। जारी रिजल्‍ट में छात्र अपना सब्‍जेक्‍ट वाइस स्‍कोर चेक कर सकेंगे। रिजल्‍ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने हैं।

09:09 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020: दर्ज करनी होंगी ये जानकारियां

रिजल्‍ट पेज पर छात्रों को अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर, रोल नंबर तथा जन्मतिथि दर्ज करनी होगी जैसा कि आपके RBSE कक्षा 12 हॉल टिकट/ एडमिट कार्ड में लिखे हैं। सही जानकारी भरकर सब्मिट करने के बाद रिजल्‍ट आपकी स्‍क्रीन पर नज़र आ जाएगा।

08:37 (IST)08 Jul 2020
इन वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्‍ट चेक करने का लिंक

रिजल्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, bserexam.com अथवाा rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्‍ध होगा।

08:11 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020: अलग अलग जारी होगा स्‍ट्रीम वाइस रिजल्‍ट

इस साल बोर्ड स्‍ट्रीम वाइस अलग अलग रिजल्‍ट जारी करेगा। कक्षा 12वीं के साइंस स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट 2020 की घोषणा आज की जाएगी, जबकि कक्षा 12 कॉमर्स और ऑर्ट्स स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसके संबंध में सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।

07:47 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020: कब से कब तक हुई हैं 12वीं की परीक्षाएं

राज्य में कक्षा 12 की परीक्षा 5 मार्च से शुरू हुई थीं। परीक्षाएं 03 अप्रैल को समाप्त होने वाली थीं, लेकिन बाद में COVID-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गईं। बचे हुए सब्‍जेक्‍ट्स की परीक्षा 18 से 30 जून तक आयोजित की गई थी।

07:19 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020: कौन जारी करेगा रिजल्‍ट

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि रिजल्‍ट की घोषणा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली द्वारा की जाएगी। रिजल्‍ट दोपहर 04 बजे जारी किए जाने हैं।

06:57 (IST)08 Jul 2020
RBSE 12th Science Result 2020 LIVE Updates: शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी है जानकारी

राजस्‍थान राज्‍य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोस्‍टारा ने कल ट्वीट कर रिजल्‍ट जारी होने की जानकारी दी है।