राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) यानी आरबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। RBSE 12th Topper 2025

इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 97.78% बच्चे पास हुए हैं। बता दें कि इस साल कुल 578164 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिसमें से 565346 बच्चों ने यह परीक्षा पास कर ली है। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में इस साल 267737 लड़के पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 97.09 फीसदी रहा। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 98.42 फीसदी रहा। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 297609 लड़कियां पास हुई हैं।

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 893616 छात्रों ने अपना पंजीकरण किया था, जिसमें से आर्ट्स स्ट्रीम में करीब 587475 छात्रों ने वार्षिक परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पिछले साल आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 96.88 प्रतिशत था, जिसमें पास होने वाले लड़कों की संख्या 260629 और पास होने वाली लड़कियों की संख्या 291160 थी।

Live Updates
17:04 (IST) 23 May 2025
RBSE Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं में लड़कियों का रहा जलवा

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने अपना परचम लहरा दिया है। पासिंग प्रतिशत में तो लड़कियां आगे रही ही हैं साथ ही टॉपर्स सूची पर भी लड़कियों का कब्जा रहा है। इस साल तीनों स्ट्रीम की टॉपर्स लड़कियां ही रही हैं।

16:33 (IST) 23 May 2025
RBSE Result 2025 Live: पिछले साल के टॉपर्स की जानकारी

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में खैरथल की प्राची सोनी ने टॉप किया था। साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट प्राची सोनी को 500 में से पूरे 500 मार्क्स मिले थे। दूसरे स्थान पर बाड़मेर के तरुण चौधरी रहे थे जिन्होंने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे। तरुण भी साइंस स्ट्रीम से ही टॉपर रहे थे। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम से प्रियंका गुर्जर ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया था जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में खुशी बंसल ने 97.60 प्रतिशत मार्क्स के बाद टॉप किया था।

16:22 (IST) 23 May 2025
NEET UG Counselling 2025: नीट काउंसलिंग के समय इन 5 गलतियों के कारण जा सकती है आपकी सीट

https://www.jansatta.com/education/neet-ug-counselling-2025-process-schedule-documents-required-mistakes-to-avoid-news-in-hindi/3976373/

15:20 (IST) 23 May 2025
RBSE Result 2025 Live: टॉपर्स को सरकार की ओर से मिल सकते हैं यह पुरस्कार

राजस्थान सरकार आमतौर पर बोर्ड एग्जाम में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को कैश प्राइज देती है। यह राशि 1 लाख रुपए तक हो सकती है। साथ ही जिला स्तर पर टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को भी 25 हजार रुपए की राशि दी जा सकती है।

कैश प्राइज के अलावा स्टूडेंट्स को लैपटॉप और टेबलेट भी दिए जाते हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री और अन्य अधिकारी सम्मान समारोह में टॉपर्स को प्रमाण पत्र और मेडल देते हैं।

14:20 (IST) 23 May 2025
RBSE Result 2025 Live: आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 4 छात्राओं ने किया टॉप

आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला ने टॉप किया है। इन चारों के 99.60% नंबर आए हैं।

14:19 (IST) 23 May 2025
SBI Clerk Mains Result 2025 Date: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट जारी होने पर कहां और कैसे करें चेक

https://www.jansatta.com/education/sbi-clerk-mains-result-2025-kab-aayega-sbi-junior-assistant-result-date-time-marks-pdfs-merit-list-expected-cutoff-at-sbi-coin/3976216/

13:32 (IST) 23 May 2025
RBSE Result 2025 Live: 12वीं के रिजल्ट के बाद अब कब आएगा राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं और 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम के बाद अब छात्रों को 5वीं 8वीं और 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को 25 से 28 मई के बीच और राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 को 30 या 31 मई को जारी किया जा सकता है। हालांकि, राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की सही तारीखों की जानकारी बोर्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आएगी।

12:15 (IST) 23 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर से कैसे करें चेक

स्टेप 1. अपने मोबाइल डिवाइस पर डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

स्टेप 2. अपने मौजूदा डिजिलॉकर खाते में साइन इन करें या आपके पास खाता नहीं है तो एक नया खाता बनाएं।

स्टेप 3. ऐप के भीतर शिक्षा विकल्प पर जाएं।

स्टेप 4 विकल्पों में से आरबीएसई (राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) बोर्ड चुनें।

स्टेप 5. आरबीएसई अनुभाग के भीतर कक्षा 10वीं परिणाम 2024 से संबंधित विकल्प देखें।

स्टेप 6. अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

स्टेप 7. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 8. आप डिजिलॉकर से अपना 10वीं कक्षा का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

11:24 (IST) 23 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: क्या रहा वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2025

राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम 2025 में इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.76 प्रतिशत रहा है।

09:45 (IST) 23 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड देगा टॉपर्स को पुरस्कार

राजस्थान बोर्ड की तरफ से हर साल बोर्ड परीक्षा में टॉपर करने वाले छात्रों को पुरस्कार देती है, जिसमें 1 लाख रुपये तक की नकद राशि के साथ लैपटॉप और टैबलेट भी शामि होते हैं। इसके अलावा शिक्षा मंत्री और बोर्ड सचिव द्वारा टॉपर्स को प्रमाण पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाता है।

08:52 (IST) 23 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में चार छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है, जिनकी डिटेल इस प्रकार है।

रैंक 1- अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका, उर्मिला ने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल करके राजस्थान 12वीं बोर्ड में संयुक्त रूप से टॉप किया है।

20:35 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। तीनों स्ट्रीम की टॉपर लड़कियां रहीं। वहीं पासिंग प्रतिशत के मामले में भी लड़कियां आगे रहीं। साइंस स्ट्रीम में 99.02% लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.07 रहा है।

18:57 (IST) 22 May 2025

RBSE 12th Topper 2025: तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने किया टॉप, आर्ट्स में 4 छात्राओं को मिली फर्स्ट पोजिशन

RBSE 12th Result 2025 Topper List Direct Link at rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने ही टॉप किया है। ...अधिक जानकारी
18:55 (IST) 22 May 2025

RBSE 12th Result 2025 Out: जारी हो गया राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें स्ट्रीम वाइस इस साल का पासिंग प्रतिशत

RBSE 12th Result 2025 out: आरबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। ...और पढ़ें
18:44 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने किया टॉप

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में तीनों स्ट्रीम की टॉपर लड़कियां ही रही हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला ने टॉप किया है। इन चारों के 99.60% नंबर आए हैं।

वहीं कॉमर्स में अलवर की रहने वालीं कंगना ने टॉप किया है। उन्हें 99.20% मार्क्स मिले हैं।

वहीं साइंस स्ट्रीम से प्रीति ने टॉप किया है। उन्हें 99.80% मार्क्स मिले हैं।

18:39 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: SMS के जरिए ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट

SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें।

आर्ट्स स्ट्रीम के लिए: RJ12A रोल नंबर टाइप करें

साइंस स्ट्रीम के लिए: RJ12S रोल नंबर टाइप करें

कॉमर्स स्ट्रीम के लिए: RJ12C रोल नंबर टाइप करें

इन संदेशों को 5676750 or 56263 पर भेज दें।

18:31 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Stream Result Live: जो बच्चे फेल हो गए हैं वह क्या करें?

जो छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए हैं वह अपनी कॉपी दोबारा चेक करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्रों के लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया यानी मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया है।

वहीं 1 या 2 विषय में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स का साल खराब होने से बच जाएगा।

18:12 (IST) 22 May 2025
आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 3 जिले

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परीक्षा परिणाम में तीन जिलों ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनमें नाम हैं-

राजसमंद: 99.05 पासिंग प्रतिशत

बाड़मेर: 98.73 पासिंग प्रतिशत

डींग: 98.70 पास प्रतिशत।

17:46 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए आरबीएसई ने क्या कहा?

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर RBSE बोर्ड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी की है। इस पोस्ट में कहा गया है, “12वीं आरबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने पर सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई और शिक्षा विभाग की ओर से उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

17:30 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Stream Result 2025 Live: आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत रहा ज्यादा

इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में इस साल 267737 लड़के पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 97.09 फीसदी रहा। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 98.42 फीसदी रहा। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 297609 लड़कियां पास हुई हैं।

17:28 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Result 2025 Live: इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा?

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 97.78% बच्चे पास हुए हैं। बता दें कि इस साल कुल 578164 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिसमें से 565346 बच्चों ने यह परीक्षा पास कर ली है।

17:18 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें तीनों स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। यहां तीनों स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत दिया गया है।

Arts — 97.70 per cent

Science — 94.43 per cent

Commerce — 99.07 per cent

ये है पिछले साल का स्ट्रीम वाइस पासिंग प्रतिशत

आर्ट्स में 96.88 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत था।

वहीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.73 प्रतिशत था।

17:16 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Result 2025 Live: रिजल्ट जारी, लेकिन वेबसाइट है डाउन

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, लेकिन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट अभी डाउन है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि संयम रखें। वेबसाइट जल्द ही ओपन होगी। रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।

17:14 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Result 2025 Live: जारी हो गया राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 97.70 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

17:07 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद इन तरीकों से चेक कर सकते हैं परिणाम

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइ, SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

16:58 (IST) 22 May 2025
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कैसे करें चेक?

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिलेगा वहां क्लिक करें।

इसके बाद जो पेज ओपन होगा वहां अपनी स्ट्रीम चुनें और क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

16:54 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Result 2025 Live: कुछ ही देर में होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजस्थान बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा नागौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12वीं रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौजूद रहेंगे।

16:47 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Result 2025 Live: रिजल्ट से पहले वेबसाइट हुई डाउन

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने से पहले ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है। ऐसे में स्टूडेंट्स अन्य विकल्पों के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

16:41 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Result 2025 Live: 2024 में तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत

आर्ट्स में 96.88 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत था।

वहीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.73 प्रतिशत था।

16:33 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट शाम 5 बजे घोषित होगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करें। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड प्रशासक महेश चंद शर्मा मौजूद रहेंगे।