Rajasthan board 10th result 2025 जारी हो गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर परिणाम की घोषणा की। रिजल्ट जारी होने के बाद इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए RBSE Result Direct Link से भी छात्र अपने नतीजे देख सकते हैं। RBSE 10th Result 2025 Toppers List
इस साल राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 93.06 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले बहुत थोड़ा ही बढ़ा है। 2024 में 10वीं का पास प्रतिशत 93.03 फीसदी था। इस साल 93.16 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं जबकि 94.8 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।
RBSE 10th Result 2025 Direct Link
आरबीएसई कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं इस साल 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 के बीच हुई थी, जिसमें राज्य के 10 लाख से ज्यादा छात्र, छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। RBSE 10th Result 2025 जारी होने से पहले और जारी होने के बाद की हर नई और ताजा जानकारी यहां मिलेगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में 546370 विद्यार्थियों को फर्स्ट डिविजन मिली है।
वहीं 376774 विद्यार्थियों को दूसरा स्थान मिला है।
79519 स्टूडेंट्स को थर्ड पोजिशन मिली है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं में टॉप करने वालीं वंदना चौधरी को 4 सब्जेक्ट (इंग्लिश, साइंस, सोशल साइंस और मैथ्स) में पूरे 100 मार्क्स मिले हैं। वंदना को हिंदी 98 और संस्कृत में 99 मार्क्स मिले हैं।
इस साल 10वीं में टॉप प्रदर्शन करने वाले जिले
1. सीकर – 97.56%
2. झुंझुनू – 97.53%
3. नागौर – 97.26%
4. डीडवाना-कच्छमन – 97.23%
5. कोटपूतली-बहरोड़ – 96.15%
6. डूंगरपुर – 95.73%
7. राजसमंद – 95.33%
8. जोधपुर – 95.25%
9.बाड़मेर- 95.21%
10. जालोर – 95.11%
राजस्थान बोर्ड 10वीं में इस साल बाड़मेर की वंदना चौधरी ने टॉप किया है। मयूर नोब्लस एकेडमी स्कूल, बाड़मेर की छात्रा वंदना चौधरी को 600 में से 597 नंबर मिले हैं। उनके 99.50 प्रतिशत मार्क्स आए हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार 277229 लड़कियों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। ओवरऑल भी लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा रहा है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को सरकार की ओर से प्राइज मनी और अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। टॉपर्स को सरकार की तरफ से नकद राशि, लैपटॉप, ट्रॉफी और स्कॉलरशिप जैसी घोषणाएं की जाएंगी जो उन स्टूडेंट्स के लिए आगे उनकी पढ़ाई में मदद करे। प्राइज मनी की राशि का ऐलान सरकार की ओर से किया जाएगा। उम्मीद है कि इस साल फर्स्ट पोजिशन वाले को 3 लाख की राशि दी जा सकती है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में फेल होने वाले स्टूडेंट्स निराश ना हों। बोर्ड की ओर से उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा जिसे सप्लीमेंट्री एग्जाम कहते हैं। इसके लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे और यह परीक्षा जुलाई या अगस्त में आयोजित होगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। आरबीएसई ने पास स्टूडेंट को बधाई दी है।
राजस्थान बोर्ड :- 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है। @Rajasthanboard #Rajasthanboard ll #10thclassresult
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) May 28, 2025
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं के लिए कुल 10,94,186 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 5,75,554 लड़के और 5,18,632 लड़कियां थीं। इनमें से 93.16 प्रतिशत लड़के और 94.08 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।
इस साल प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 अभ्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 7,099 ने परीक्षा दी थी। प्रवेशिका परीक्षा में 83.67 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
rajeduboard.rajasthan.gov.in लिंक पर रिजल्ट एक्टिव हो गया है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट तो डाउन चल रही है, लेकिन आप डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Rajasthan Board 10th Result 2025: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक डिजिलॉकर पर जल्द एक्टिव, आधिकारिक वेबसाइट डाउन होने पर सिर्फ यहां मिलेगा परिणाम
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, लेकिन अभी हैवी लोड के चलते बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है। ऐसे में छात्र थोड़ा धैर्य रखें वेबसाइट एक्टिव होने का इंतजार करें। वेबसाइट के अलावा आप यहां ब्लॉग में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट तक पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “आरबीएसई 10वीं परिणाम 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. दिए गए फ़ील्ड में अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
स्टेप 4. आपका आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट करें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल 93.16 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं जबकि 94.8 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिजल्ट जारी किया। इस साल 10वीं में कुल 93.6 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
10वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट एक छात्र के जीवन में काफी अहमियत रखता है क्योंकि 10वीं में अच्छे मार्क्स लाने के बाद ही बच्चा अपनी पसंद की स्ट्रीम चुनकर आगे के भविष्य को एक नई राह दे सकता है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर दफ्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुड़ेंगे। शिक्षा मंत्री ही रिजल्ट जारी करेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को जारी करने के लिए आरबीएसई की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है और थोड़ी देर में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, जिसकी सबसे तेज अपडेट यहां मिलेगी।
