RBSE Supplementary Result 2022: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से पूरक परीक्षा का आयोजन 4 से 6 अगस्त 2022 तक किया गया था।

नतीजे सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी, सेकेंडरी वोकेशनल, वरिष्ठ उपाध्याय, प्रवेशिका, सीनियर सेकेंड डेफ एंड डंब और सीडब्ल्यूएसएन और सेकेंड डेफ एंड डंब और सीडब्ल्यूएसएन के लिए घोषित किया गया है। छात्र यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं का परिणाम 13 जून 2022 को घोषित किया गया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.89 फीसदी था। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 छात्रों पंजीकरण कराया था, जबकि परीक्षा कुल 8,77,849 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। कक्षा 12 का परिणाम 6 जून 2022 को घोषित किया गया था।

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 31 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था। बोर्ड परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा- निर्देश के तहत किया गया था। सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था।

How to Check Rajasthan Board 10th, 12th Supplementary Result 2022 : ऐसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Supplementary Resul 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।