Rajasthan Police Answer Key 2018, http://www.police.Rajasthan.gov.in: Rajasthan police constable रिक्रूटमेंट 2018 की आंसर की जारी कर दी गई है। Answer key राजस्थान पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.police.Rajasthan.gov.in पर जारी की है। आंसर की को 22 जुलाई रात 12 बजे तक देखा जा सकता है। उम्मीदवार को अगर कोई आपत्ती है तो वह सक्रिय लिंक पर सवालों की उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अगर वह ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं। कैंडिडेट केवल उन्हीं सवालों पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं जो कि उनसे पेपर के दौरान पूछे गए थे।

ऑब्जेक्शन केवल पुलिस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ही राइज किए जा सकते हैं। ऑब्जेक्शन राइज करने का लिंक https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1451/56847/login.html है। Rajasthan Police Constable examination 2018 14 और 15 जुलाई को हुआ था। यह एग्जाम 13,142 पदों पर भर्ती के लिए कराया गया था। एग्जाम के दिन सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। ताकि एग्जाम में कोई दिक्कत न आए। एग्जाम 4 फेज में हुआ था। एग्जाम के 2 फेज शनिवार को हुए थे और 2 फेज रविवार को हुए थे। रोजाना एग्जाम में करीब 7.5 लाख कैंडिडेट ने हिस्सा लिया।