Rajasthan JET Admit Card 2025: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (JET 2025) एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जारी कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके अपना जेईटी 2025 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए Rajasthan JET 2025 Admit Card Direct Link से भी डाउनलोड किया जा सकता है, जिसकी कंप्लीट स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दी गई है।

कब होगी राजस्थान जेईटी 2025 परीक्षा ?

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, राजस्थान जेईटी 2025 का आयोजन 29 जून, 2025 को करेगा। यह प्रवेश परीक्षा सिंगल शिफ्ट में पूरी की जाएगी, जिसका समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड और वैध फोटो वाले पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।

किसलिए आयोजित होती है राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 ?

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, राजस्थान द्वारा राज्य के विभिन्न कॉलेजों में बागवानी, वानिकी, मत्स्य पालन, खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, सामुदायिक विज्ञान और डेयरी प्रौद्योगिकी सहित कृषि और संबद्ध विज्ञान में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को सिंगल विंडो और एक समान अवसर देने के लिए  जेईटी का आयोजन किया जाता है।

राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का एग्जाम पैटर्न क्या है ?

राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एक ही एक ही प्रश्न पत्र होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। यह प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। इसमें पांच विषयों कृषि, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी से प्रश्न आएंगे और प्रत्येक विषय के लिए 40 प्रश्न निर्धारित हैं।

राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए विषयों का चयन कैसे होगा ?

जो उम्मीदवार कृषि और संबद्ध विज्ञान के लिए लिए प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें 10+2 स्ट्रीम से कोई भी तीन विषयों को चुनना होगा।

बी.टेक (खाद्य प्रौद्योगिकी) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पीसीएम, पीसीबी, पीसीएमबी या पीसीए कॉम्बिनेशन को ट्राई करना होगा।

डेयरी प्रौद्योगिकी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केवल भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय ही स्वीकार करने होंगे।

राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाएं

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “एडमिट कार्ड डाउनलोड करें – JET 2025” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब नई खुली विंडो में में अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिखाए अनुसार कैप्चा कोड को दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. अब आपका जेईटी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

Rajasthan JET Admit Card 2025, Direct Link