Rajasthan BSTC Allotment Counselling Result 2018, GGTU BSTC Seat Allotment Result 2018:: बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) के लिए सीट अलॉटमेंट आज यानी शनिवार 23 जून से शुरू हो गया है। ऑफिशियल वेबसाइट bstcggtu2018.com पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सीट अलॉटमेंट आज से शुरू हो गया है। गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी (GGTU), बांसवाड़ा ने बेसिक स्कूल ट्रेनिंग कोर्स (BSTC) की परीक्षा 6 मई 2018 को आयोजित कराई थी। परीक्षा के नतीजे 6 जून को जारी किए थे। राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कोर्स में दाखिला पाने के लिए BSTC परीक्षा पास करना अनिवार्य है। परीक्षा नतीजे जारी होने बाद काउंसलिंग राउंड शुरू हुआ था। कोटा यूनिवर्सिटी ने काउंसलिंग राउंड आयोजित कराया था। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 11 से 20 जून तक चली थी। इसके बाद पहले राउंड की चॉइस फाइलिंग 13 से 21 जून तक चली। अलॉटमेंट फीस डिपोडिट करने का समय 23 से 29 जून, 2018 है।
सीट अलॉटमेंट शुरू हो चुका है जिसके बाद रिपोर्टिंग टाइम 2 से 6 जुलाई 2018 के बीच का है। पूरा शड्यूल आप ऑफिशियल वेबसाइट bstcggtu2018.com पर देख सकते हैं। सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। BSTC परीक्षा का आयोजन लगभग 20,920 सीट्स भरने के लिए किया गया था। लगभग 6.52 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 6.03 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की। परीक्षा 1000 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। ओवर ऑल अटेंडेंट 90 फीसदी के करीब रिकॉर्ड हुआ था। इस वर्ष जैलोर के जयराम ने टॉप किया है। उन्होंने 515 में से 594 मार्क्स स्कोर किए। वहीं सेकेंड पोजिशन बाड़मेर की पूजा गौड़ ने हासिल की। परीक्षा चार सेक्शन्स में विभाजित होती है। कुल 200 प्रश्नों का प्रश्न पत्र होता है। हर प्रश्न का सही जवाब देने पर 3 अंक मिलते हैं। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तय होती है।
