राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज यानी 8 जून को सुबह 11 बजे घोषित कर दिया गया है। दोनों कक्षाओं का परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी हुआ। छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट तारीख की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से की थी।
राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि, 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक हुई थी। 5वीं की परीक्षा में 14.53 लाख छात्र और 8वीं की परीक्षा में 12.63 लाख छात्र शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड द्वारा अब 10वीं परीक्षा का परिणाम भी जल्द ही घोषित किया जाएगा।
RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।
छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड ने 5वींऔर 8वीं परीक्षा 2022 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं।
5वीं और 8वीं का परिणाम इस वर्ष ग्रेड के रूप में घोषित किया जाएगा।
आरबीएसई अजमेर कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
5वीं और 8वीं के छात्र अपने संबंधित स्कूल से अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
-आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर 'रिजल्ट 2022' अधिसूचना पर क्लिक करें।
-आपको एक नए टैब पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।
-अब रोल नंबर आदि दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
छात्र एसएमएस से भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए RESULTRAJ8रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेजें। रिजल्ट एसएमएस अलर्ट के रूप में मिल जाएगा।
5वीं और 8वीं के छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें कुछ ही समय में रिजल्ट घोषित होने वाला है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। 10वीं का रिजल्ट 15 जून तक घोषित किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का फाइनल रिजल्ट सुबह 11 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
राजस्थान के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने 7 जून को ट्वीट कर 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित होने की सूचना दी थी। रिजल्ट आज सुबह डिजिटल रूप से घोषित किया जाएगा।
5वीं और 8वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
5वीं और 8वीं की परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत किया गया था।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर चुका है। पहले साइंस और काॅमर्स और बाद में आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए गए थे।
5वीं और 8वीं की परीक्षा में कुल 27.16 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था, जो आज खत्म होने वाला है।
5वीं और 8वीं का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा 27 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक और 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक हुई थी।
राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा में 14.53 लाख और 8वीं की परीक्षा में 12.63 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
