राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज यानी 8 जून को सुबह 11 बजे घोषित कर दिया गया है। दोनों कक्षाओं का परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी हुआ। छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट तारीख की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से की थी।
राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि, 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक हुई थी। 5वीं की परीक्षा में 14.53 लाख छात्र और 8वीं की परीक्षा में 12.63 लाख छात्र शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड द्वारा अब 10वीं परीक्षा का परिणाम भी जल्द ही घोषित किया जाएगा।
RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।
राजस्थान बोर्ड द्वारा 5वीं, 8वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। अब लाखों छात्रों को 10वीं परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि 10वीं का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:45 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी।
साल 2021 में देशभर में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट कर दिया गया था। वहीं, इस साल 10वीं की परीक्षा कोविड-19 गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई।
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक पाने वाले छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए बैठना होगा। बोर्ड द्वारा इसकी सूचना बाद में दी जाएगी।
राजस्थान बोर्ड द्वारा हाल ही में 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया गया। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 1 जून को जारी किया था।
राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में लगभग 10 लाख छात्रों ने भाग लिया था। बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 6 हजार से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जून से पहले परिणाम घोषित हो जाएगा।
राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:45 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। यह रिजल्ट डिजिटल माध्यम में जारी किया गया।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
5वीं और 8वीं की परीक्षा में 25 लाख के करीब छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था,जो आज खत्म हो गया।
-छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
-होम पेज पर दिए गए RBSE Board 8th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
-होम पेज पर दिए गए RBSE Board 5th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
पहले 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 11 बजे घोषित किया जाना था,लेकिन बाद में नतीजे दोपहर 1 बजे जारी किए गए।
5वीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 94 फीसदी और छात्रों का 93.6 फीसदी रहा।
राजस्थान बोर्ड ने 12वीं और 5वीं व 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ऐसे अब कभी भी 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
आरबीएसई कक्षा 5वीं में कुल 93.8 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरबीएसई कक्षा 8 का परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया गया। 8वीं में 95.5 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कक्षा 5वीं और और 8वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
रिजल्ट डिजिटल माध्यम में जारी किया गया है।
छात्र इस आधिकारिक वेबसाइ rajshaladarpan.nic.in के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे बस कुछ ही देर में जारी किए जाएंगे।
थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगा और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट नहीं चलने पर छात्र एसएमएस के जरिए भी अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने ग्रेड चेक कर सकते हैं। मूल अंक प्राप्त स्कूलों में मिलेगा।
छात्रों को अपना आरबीएसई प्रवेश पत्र तैयार रखना होगा। परिणाम की जांच करने के लिए, किसी को हॉल टिकट या प्रवेश पत्र में उल्लिखित रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
छात्र दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान 5वीं और 8वीं का रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 11.30 बजे एक्टिव किया जाएगा।