Rajasthan Board for Secondary Education, RBSE, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज (23 मई) को 12वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। आज Rajasthan Board Ajmer Result 2018 साइंस और कॉमर्स के स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित करेगा। इस बार करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। RBSE BSER 12th Result 2018 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड के मुताबिक हर विषय में पास होने के लिए स्टूडेंट के 33 नंबर आने अनिवार्य हैं। RBSE 12 वीं परिणाम 2018 बोर्ड की वेबसाइट पर शाम 6.15 बजे जारी किए जाएंगे।
इस साल 10वीं और 12वीं में करीब 8.25 लाख स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से करीब 48,000 स्टूडेंट्स ने कॉमर्स के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसके अलावा करीब 2.25 लाख स्टूडेंट्स ने साइंस के लिए अपना रजिस्ट्रेशन किया था। इस साल 12वीं के बोर्ड के एग्जाम 8 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक चले थे। RBSE 12th results 2018, 12वीं बोर्ड में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। इसके अलावा साइंस स्ट्रीम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रक्टिकल और थ्यौरी में अलग अलग पास होना होगा और कुल कम से कम 33 फीसदी नंबर होने चाहिए। पिछले साल की बात करें तो 2017 में राजस्थान बोर्ड में 12वीं में साइंस के 90.36 फीसदी और कॉमर्स में 90.88 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
ऐसे करें चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद यहां 12वीं का रिजल्ट देखने का लिंक दिखाई देगा। अब इस लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
अब इस पेज पर अपना रौल नंबर आदि डिटेल्स डाल दें। यह सब डालने के बाद सबमिट कर दें। सबमिट करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर होगा। अब स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

