राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कुछ ही घंटे में जारी होने वाला है। इसके साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय बीकानेर ने 8वीं रिजल्ट घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आरबीएसई कक्षा 8वीं आज 26 मई को शाम 5 बजे घोषित करेगा। सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट चेक करने के लिंक rajshaladarpan.nic.in को उसी समय एक्टिव होगा। इन सभी का परिणाम शाला दर्पण और पीएसपी पर कम्प्यूटर जनरेटेड ग्रेड शीट के जरिए ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा। रिजल्ट शिक्षा संकुल जयपुर के पंचम ब्लॉक के सभागार में घोषित हो रहा है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन जुड़कर परिणाम घोषित करने वाले हैं। कक्षा 8वीं का परिणाम जारी करते समय शासन सचिव स्कूल शिक्षा, भाषा और पुस्तकालय विभाग व पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग कृष्ण कुणाल, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक बीकानेर सीताराम जाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। हम इस आर्टिकल में आपको परिणाम चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक बता रहे हैं। इसके साथ ही 12 लाख 64 हजार 618 का इंतजार खत्म हो जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। आरबीएसई 8वीं परिणाम 2025 की जांच करने के लिए छात्रों के लिए परिणाम लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने आरबीएसई 8वीं रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरणों का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, जनसत्ता/एजुकेशन पर आपको राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम की जांच के लिए डायरेक्ट लिंक पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

देखें Direct Links-

rajshaladarpan.nic.in

rajpsp.nic.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

यहां क्लिक कर करें रजिस्ट्रेशन-