8वीं क्लास रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे राजस्थान बोर्ड के छात्रों का इंतजार आरबीएसई ने खत्म करते हुए आज आरबीएसई कक्षा 8वीं परिणाम 2025 को घोषित कर दिया है, जिसे ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in के साथ साथ Jansatta.com/education पर उपलब्ध 8th Class Result 2025 Direct Link पर रोल नंबर से चेक किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड क्लास 8वीं रिजल्ट 2025 को शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए शिक्षा संकुल जयपुर के पंचम ब्लॉक के सभागार जारी जाएगा, जिसकी अध्यक्षता राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे और नतीजों की घोषणा प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर सीताराम जाट द्वारा की जाएगी।

आरबीएसई राजस्थान 8वीं परिणाम 2025 जारी होने के तुरंत बाद शाला दर्पण और पीएसपी पर कंप्यूटर जनरेटेड ग्रेड शीट प्रोग्राम के जरिए नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले 12 लाख से ज्यादा छात्र अपने 8वीं क्लास रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी होने से लेकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने तक यहां मिलेगी पल पल की ताजा जानकारी

Live Updates
08:16 (IST) 27 May 2025
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट होने वाला है जारी, Jacresults.com पर दर्ज करें रोल नंबर

https://www.jansatta.com/education/jac-10th-result-2025-date-time-jacresults-com-jac-jharkhand-gov-in-jharkhand-board-result-kab-aayega-latest-live-updates-in-hindi/3980338/

18:10 (IST) 26 May 2025
इस जिले में थी सबसे कम छात्रों की संख्या

सबसे कम अभ्यर्थियों वाला जिला जैसलमेर था, जहां 14,029 अभ्यर्थी थे।

17:45 (IST) 26 May 2025
Rajasthan Shala Darpan: राजस्थान बोर्ड 8वीं में कितने छात्र पास हुए

इस साल 12,22,369 छात्रों में से 96.66 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 8वीं क्लास पास की है।

17:36 (IST) 26 May 2025
Rajasthan Shala Darpan: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट घोषित

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं का परिणाम घोषित कर दिया है, राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट डायरेक्ट लिंक rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in से चेक किया जा सकता है।

17:26 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan nic in result 2025 class 8: 8वीं क्लास रिजल्ट कैसे चेक करें ?

स्टेप 1. राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4. 'सबमिट' पर क्लिक करें।

स्टेप 5. आपका परिणाम मार्कशीट दिखाई देगा।

स्टेप 6. अपना विवरण जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

17:20 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan nic in result 2025 class 8: रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

छात्रों को अपना राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 परिणाम 2025 ऑनलाइन देखने के लिए अपना आरबीएसई कक्षा 8 एडमिट कार्ड 2025 हमेशा अपने पास रखना चाहिए। परिणाम ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आवश्यक आरबीएसई 8वीं परिणाम 2025 मार्कशीट का विवरण नीचे दिया गया है:

रोल नंबर

आवेदन संख्या

स्कूल एनआईसी-एसडी कोड

पीएसपी कोड

जन्म तिथि

17:10 (IST) 26 May 2025
rajshaladarpan nic in result 2025 class 8: सफल छात्रों को बोर्ड ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं का परिणाम जारी करने के बाद सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

https://twitter.com/Rajasthanboard/status/1926964413199712445

17:02 (IST) 26 May 2025
shala darpan 8th result 2025: कहां चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास रिजल्ट 2025 को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

16:59 (IST) 26 May 2025
Rajasthan Board 8th Result 2025 Out LIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट घोषित

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक किया जा सकता है।