राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी हो गया है और अब छात्र, आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in के साथ साथ Jansatta.com/education पर उपलब्ध राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है, जिसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जारी किया है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद अब आरबीएसई द्वारा कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट जैसी जानकारियों को जारी कर रहा है।

आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा राजस्थान बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट यहां दिए गए Direct Link के जरिए चेक किया जा सकता है।

Live Updates
08:46 (IST) 23 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर जिले

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा में सबसे अच्छा परिणाम देने वाले टॉप 3 जिले इस प्रकार हैं।

टॉपर जिला 1- राजसमंद: 99.58 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण।

टॉपर जिला 2- डीग: 99.42 फीसदी.

टॉपर जिला 3- नागौर: 99.39 फीसदी.

20:35 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। तीनों स्ट्रीम की टॉपर लड़कियां रहीं। वहीं पासिंग प्रतिशत के मामले में भी लड़कियां आगे रहीं। साइंस स्ट्रीम में 99.02% लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.07 रहा है।

18:46 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Result 2025 Live: तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने किया टॉप

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में तीनों स्ट्रीम की टॉपर लड़कियां ही रही हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला ने टॉप किया है। इन चारों के 99.60% नंबर आए हैं।

वहीं कॉमर्स में अलवर की रहने वालीं कंगना ने टॉप किया है। उन्हें 99.20% मार्क्स मिले हैं।

वहीं साइंस स्ट्रीम से प्रीति ने टॉप किया है। उन्हें 99.80% मार्क्स मिले हैं।

18:32 (IST) 22 May 2025
RBSE 12th Arts Result Live: जो बच्चे फेल हो गए हैं वह क्या करें?

जो छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए हैं वह अपनी कॉपी दोबारा चेक करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्रों के लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया यानी मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया है।

वहीं 1 या 2 विषय में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स का साल खराब होने से बच जाएगा।

17:52 (IST) 22 May 2025
राजस्थान बोर्ड 12वीं के सफल छात्रों को आरबीएसई ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान बोर्ड :- 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

17:38 (IST) 22 May 2025
कितने छात्रों को मिली फर्स्ट डिविजन

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सामने आए आंकड़ों में आर्ट्स स्ट्रीम में फर्स्ट डिविजन से पास होने वाले छात्रों की कुल संख्या 386809 है जिसमें 163917 छात्र और 222892 छात्राएं हैं।

17:30 (IST) 22 May 2025
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस साल लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें लड़कियों की उत्तीर्ण प्रतिशत 297609 (98.42 प्रतिशत) और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 267737 (97.09 प्रतिशत) रहा है।

17:21 (IST) 22 May 2025
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें ?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर ‘राजस्थान बोर्ड12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपनी स्ट्रीम (Science, Arts, Commerce) का चुनाव करें।

स्टेप 4. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 5. रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

17:16 (IST) 22 May 2025
कितना रहा राजस्थान बोर्ड 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं में आर्ट्स का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.78 प्रतिशत, कॉमर्स स्ट्रीम का 99.07 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 98.43 प्रतिशत रहा है।

17:05 (IST) 22 May 2025
थोड़ी देर में जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है और थोड़ी देर में जारी किया जाएगा।

17:03 (IST) 22 May 2025
जारी हो गया राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिल रही हर जरूरी जानकारी यहां मिलेगी।