Rajasthan Board 10th Result 2024 Kab Aayega: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है। इसे लेकर किसी भी वक्त नोटिफिकेशन आ सकता है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में तारीख और समय की सटीक जानकारी होगी। बता दें कि बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम जारी करेंगे।
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 Date LIVE: Check Here
माना जा रहा है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं परिणाम 2024 अगले सप्ताह जारी कर सकता है। जिन छात्रों 10वीं की परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी किए जाने के बाद आधिकारिक लिंक को छात्रों के लिए एक्टिव कर दिया जाएगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है।
बोर्ड सचिव ने क्या दी जानकारी
राजस्थान बोर्ड के सचिव ने कैलाश चंद्र शर्मा ने 10वीं रिजल्ट को लेकर कहा था कि परिणाम मई के अंत तक जारी किया जाएगा। यानी 30 मई तक छात्रों को अपने अंक का पता चल जाएगा।
कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम
राजस्थान बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, आरबीएसई 10वीं कक्षा के नतीजे अगले हफ्ते तक जारी कर सकता है, क्योंकि बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है।
राजस्थान 10वीं परिणाम 2024 ऑनलाइन डायरेक्ट लिंक पर कैसे करें चेक?
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
नई विंडो में अपनी स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य या कला) चुनें।
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने होगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट कर रख लें।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं पूरे राजस्थान में 7 मार्च से 30 मार्च, 2024 तक सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक एक ही पाली में हुईं थीं। इसके अलावा आरबीएसई कक्षा 10वीं माध्यमिक सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) परीक्षा 7 मार्च से 27 मार्च, 2024 तक, एक ही पाली के समय, सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक हुईं थीं। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का भी छात्रों को इंतजार है।