Railway Recruitment 2018, RRB Group D Recruitment 2018: रेलवे में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप C और ग्रुप D के लगभग 90,000 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें लोको पायलट/टेक्निशियन के कुल 26,502 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें से लोको पायलट के 17,673 और टेक्निशियन के 8829 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों का प्रारंभिक वेतन 19, 900 रुपये (सातवें सीपीसी पे मेट्रिक्स का दूसरा लेवल) होगा। वहीं रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1 के 62,907 पदों पर नियुक्ति होगी और इनका वेतनमान 18000 रुपये होगा। वहीं RPF में 9500 पदों पर और रेलवे में L1 व L2 में भी 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चयन अलग-अलग परीक्षाओं के आधार पर होगा। तो चलिए जानते हैं ग्रुप C और ग्रुप D के लिए आपको किन-किन परीक्षाओं से गुज़रना होगा।
26,502 APL/Technician- उम्मीदवारों का चयन पहले चरण के CBT, दूसरे चरण के CBT, Computer Based Aptitude Test और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। पहले चरण की परीक्षा 1 घंटे तक चलेगी। इसमें 75 प्रश्न होंगे। परीक्षा के सिलेबस की बात करें तो गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों के सवाल पूछे जाएंगे। अब जानते हैं दूसरे चरण के CBT के बारे में। पहला CBT क्वॉलिफाई करने वाले दूसरे CBT में बैठेंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे तक चलेगी।
Railway Recruitment 2018: खुशखबरी! रेलवे में 90,000 पदों की भर्ती परीक्षा के शेड्यूल का ऐलान जल्द
परीक्षा दो हिस्सों में विभाजित होगी। पार्ट A और पार्ट B. पार्ट A की परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से होंगे। पार्ट B की परीक्षा एक घंटे की होगी। इसके सिलेबस में उम्मीदवारों के ट्रेड से संबंधित प्रश्न होंगे। सिलेबस आप DGET website पर देख सकते हैं। इसके बाद Computer Based Aptitude Test होगा जो सिर्फ ALP उम्मीदवारों को देना होगा। अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
RRB Recruitment 2018: 90,000 पदों पर भर्ती, जानिए CBT परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस और सभी जरूरी डिटेल्स
CPC पे मेट्रिक्स लेवल-1, 62,907 पद- इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। इसकी CBT परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें 100 प्रश्न होंगे। सिलेबस की बात करें तो 10वीं की गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों के सवाल प्रश्न पत्र में होंगे। इसे क्वॉलिफाई करने वाले PET देंगे। यह अनिवार्य है।
पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
