Punjab Board PSEB 12th Result 2022 Updates: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3.15 बजे घोषित किया कर दिया गया है। रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए हैं।आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

इस बार 12वीं में कुल 96.96 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। वहीं टाॅप 3 में छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। इस बार पठानकोट जिले का पास प्रतिशत सबसे अधिक है।

पंजाब बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट 27 जून को घोषित किया जाना था,लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते नतीजे नहीं जारी किए गए। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई 2022 के बीच सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं टर्म- I की परीक्षा 13 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 के बीच हुई थी और परिणाम 11 मई 2022 को घोषित किए गए थे।

2021 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाले कुछ राज्यों में से पंजाब भी शामिल था। पिछले साल 12वीं में 96.48 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। परीक्षा के लिए 2,92, 683 छात्र उपस्थित हुए थे और 2,82, 349 उत्तीर्ण हुए थे।

Live Updates

 Punjab Board Class 12th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज कक्षा 12 के परिणाम घोषित करेगा। दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर स्कोर चेक कर सकते हैं।

14:21 (IST) 27 Jun 2022
PSEB Punjab Board 12th Result 2022 Live: इतने बजे एक्टिव होगा रिजल्ट का लिंक

रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 3.30 बजे एक्टिव किया जाएगा। रिजल्ट दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे।

14:10 (IST) 27 Jun 2022
PSEB 12th Result 2022 Live: पिछले साल इतने छात्र हुए थे पास

पिछले साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 2,82, 349 विद्यार्थी सफल हुए थे। छत्राओं का पास प्रतिशत 97.34 फीसदी और छात्रों का 95.74 प्रतिशत रहा।

14:03 (IST) 27 Jun 2022
Punjab Board 12th Result 2022 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

-होम पेज पर दिए गए 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

-अब रोल नंबर,जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।

-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

13:54 (IST) 27 Jun 2022
PSEB 12th Result 2022 Live: दोपहर 3 बजे घोषित होगा रिजल्ट

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर तीन बजे घोषित किया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर घोषित किए जाएंगे। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

Punjab Board 12th Result 2022 Updates: 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। पंजीकरण संख्या, रोल नंबर दर्ज करें। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इसे डाउनलोड करें। कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके।