पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित हो गया है और अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए PSEB 10th Result 2025 Direct Link से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है, जिसे बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह ने मोहाली स्थिति मुख्यालय में जारी किया है। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 95.61 प्रतिशत रहा है और कुल तीन लड़कियों ने राज्य में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है, जिनके नाम अक्षनूर कौर, रतिंदरदीप कौर और अर्शीदप कौर हैं जिन्होंने 100 प्रतिशथ अंक हासिल के हैं।

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं और और यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक में सिर्फ रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

पिछले साल, 2024 में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.24 प्रतिशत था, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.11% और लड़कों का पास प्रतिशत 96.47% रहा था। पिछले साल लुधियाना की अदिति ने 500 में से 500 अंक हासिल करके पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप किया था।

Live Updates
18:59 (IST) 16 May 2025
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2025 LIVE: फेल होने वाले छात्रों के पास है मौका

पंजाब बोर्ड 10वीं में फेल होने वाले छात्रों के पास कंपार्टमेंट एग्जाम के जरिए पास होने का मौका है।

17:58 (IST) 16 May 2025
pseb.ac.in, PSEB 10th Result 2025 LIVE: तीन लड़कियों ने हासिल किए सौ प्रतिशत अंक

पंजाब बोर्ड 10वीं के परिणाम में तीन लड़कियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तीनों ने 650 में से 650 अंक हासिल किए हैं।

16:00 (IST) 16 May 2025

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, यहां दिए गए लिंक के जरिए जानें टॉपर लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2025

PSEB Punjab Board Topper List 2025

15:40 (IST) 16 May 2025
PSEB 10th Result 2025: कब होगा रिजल्ट लिंक एक्टिव

पंजाब बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है लेकिन वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है। रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही सबसे पहले यहां अपडेट मिलेगी।

15:36 (IST) 16 May 2025
PSEB 10th Result 2025: सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रदर्शन की बात करें, तो कुल 19 हजार 113 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 17 हजार, 531 छात्र पास हुए हैं, जिसके चलते सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 91.72 प्रतिशत रहा है।

15:32 (IST) 16 May 2025
PSEB 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं में प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन

पंजाब बोर्ड 10वीं में गैर-सरकारी यानी प्राइवेट स्कूलों के प्रदर्शन की बात करें, तो बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट स्कूलों के 73 हजार, 649 छात्र इस बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 71 हजार 412 छात्र पास हुए हैं और प्राइवेट स्कूलों का कुल पास प्रतिशत 96.96 रहा है।

15:24 (IST) 16 May 2025
PSEB 10th Result 2025: सरकारी स्कूलों के इतने छात्र हुए पास

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में सरकारी स्कूलों के कुल 1 लाख, 84 हजार, 984 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसमें से 1 लाख 76 हजार 605 छात्र पास हुए हैं, जिसके चलते सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.47 प्रतिशत रहा है।

15:21 (IST) 16 May 2025
PSEB 10th Result 2025: कैसा रहा पंजाब बोर्ड 10वीं में इस साल छात्रों का प्रदर्शन

पंजाब बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षा में इस साल कुल 277746 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें से 265548 छात्र पास हुए हैं। इसके अलावा कंपार्टमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या 11391 तो 782 छात्र फेल हुए हैं और 25 छात्रों के परिणाम को रोका गया है।

15:16 (IST) 16 May 2025
PSEB 10th Result 2025: सरकारी बनाम प्राइवेट कैसा रहा स्कूलों का प्रदर्शन

पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जारी होने के बाद प्रमुख आंकड़ों को भी जारी कर दिया गया है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत इस प्रकार है।

पंजाब बोर्ड 10वीं में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत- 95.47 प्रतिशत

पंजाब बोर्ड 10वीं में प्राइवेट स्कूलों स्कूलों का पास प्रतिशत- 96.96 प्रतिशत

पंजाब बोर्ड 10वीं में सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत- 91.72 प्रतिशत

15:10 (IST) 16 May 2025
PSEB 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

PSEB 10th Result Direct Link

15:07 (IST) 16 May 2025
PSEB 10th Result 2025: क्या रहा जेंडर वाइज रिजल्ट

पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी करने के साथ ही अन्य आंकड़ो को जारी कर दिया है, जिसमें जेंडर वाइज रिजल्ट की डिटेल इस प्रकार है।

पंजाब बोर्ड 10वी में लड़कियों का पास प्रतिशत- 96.85 प्रतिशत

पंजाब बोर्ड 10वी में लड़कों का पास प्रतिशत0- 94.50 प्रतिशत

पंजाब बोर्ड 10वी में ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत- 50 प्रतिशत

15:01 (IST) 16 May 2025
PSEB Board 10th Result Out: यहां है पंजाब बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट

पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम जारी होने के बाद, जो नतीजे सामने आए हैं, उसमें लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए हर क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन किया है, जिसमें पहले स्थान पर तीन लड़किया रही हैं, जिन्होने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

रैंक 1. अक्षनूर कौर (फरीदकोट)- 100 प्रतिशत

रैंक 1. रतिंदरदीप कौर (मुक्तसर)- 100 प्रतिशत

रैंक 1. अर्शदीप कौर (मलेरकोटला)- 100 प्रतिशत

14:47 (IST) 16 May 2025
PSEB Board 10th Result Out: टॉप 3 पोजीशन पर लड़कियों ने किया कब्जा

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10वीं रिजल्ट में इस साल पहली रैंक पर लड़कियों ने कब्जा किया है, जिनके नाम और रैंक इस प्रकार हैं।

अक्षनूर कौर, रतिंदरदीप कौर और अर्शदीप कौर ने 100 प्रतिशत अंक हासिल करके संयुक्त रूप से पंजाब बोर्ड 10वीं में टॉप किया है।

14:43 (IST) 16 May 2025
Punjab Board 10th Result Out: बोर्ड अध्यक्ष ने रिजल्ट के साथ जारी की टॉपर्स की डिटेल

पंजाब बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम जारी किया है, जिसमें टॉपर्स की लिस्ट को जारी किया गया है।

14:38 (IST) 16 May 2025
PSEB Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिए गए हैं, जिसकी कंप्लीट अपडेट यहां मिलेगी।

14:25 (IST) 16 May 2025
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तारीख और समय क्या है ?

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) बुधवार 16 मई को दोपहर 2.30 बजे कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा।

14:06 (IST) 16 May 2025
पिछले साल कौन था पंजाब बोर्ड 10वीं का टॉपर ?

पिछले साल लुधियाना की अदिति ने 500 में से 500 अंक हासिल करके पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप किया था।

14:00 (IST) 16 May 2025
क्या PSEB टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है?

हां, पंजाब बोर्ड टॉपर्स की सूची और उनके मार्क्स की जानकारी भी प्रेस रिलीज या वेबसाइट के जरिए जारी करता है।

13:41 (IST) 16 May 2025
पिछले साल पंजाब बोर्ड 10वीं में कैसा था लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन

पिछले साल, 2024 में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.24 प्रतिशत था, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.11% और लड़कों का पास प्रतिशत 96.47% रहा था।

13:21 (IST) 16 May 2025
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक कब एक्टिव होगा ?

पंजाब बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर PSEB Class 10th Result Link एक्टिव कर दिया जाएगा।

13:05 (IST) 16 May 2025
कहां और कब जारी होगा पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट ?

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज दोपहर 2.30 बजे मोहाली स्थित बोर्ड मुख्याल्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम 2025 को जारी करेगा।

10:47 (IST) 16 May 2025
कितने छात्रों ने इस साल दी है पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा ?

पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने वाले 2.81 लाख से अधिक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 2:30 बजे pseb.ac.in 10वीं परिणाम 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

10:10 (IST) 16 May 2025
पिछले पांच साल का पास प्रतिशत

अभ्यर्थी नीचे पिछले 5 वर्षों के पीएसईबी 10वीं परिणाम का उत्तीर्ण प्रतिशत देख सकते हैं:

2024: 97.24%, 2023: 97.54%, 2022: 97.94%, 2021: 99.93%, 2020: 100% (कोविड वर्ष).

09:36 (IST) 16 May 2025
Punjab Board Result: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक कब एक्टिव होगा ?

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसईबी क्लास 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

09:24 (IST) 16 May 2025
Punjab Board 10th Result: जनसत्ता पर भी मिलेगा पंजाब बोर्ड रिजल्ट

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी चेक किया जा सकता है।

09:07 (IST) 16 May 2025
PSEB 10th Result 2025: कहां मिलेगा पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकेंगे।

09:03 (IST) 16 May 2025
PSEB परिणाम के साथ क्या मिलेगी जानकारी

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम के साथ कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन, लड़कों का प्रदर्शन, लड़कियों का प्रदर्शन, टॉपर्स के नाम जैसी जरूरी जानकारी को साझा किया जाएगा।

09:01 (IST) 16 May 2025
PSEB Punjab Board 10th Result 2025 LIVE: कब जारी होगा पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज यानी 16 मई, 2025 को दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम जारी करेगा।