PSEB Punjab Board 10th Result 2024: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा आयोजित 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा 18 अप्रैल 2024, गुरुवार को दोपहर के वक्त कर दी गई। लुधियाना की अदिति ने पूरे स्टेट में टॉप किया है। लुधियाना के शिमलापुरी में स्थित तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वालीं अदिति ने 650 में से 650 मार्क्स हासिल किए हैं।
PSEB 10th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Here
रिजल्ट की घोषणा भले कर दी गई है, लेकिन अभी स्टूडेंट्स रिजल्ट नहीं देख पाएंगे, क्योंकि ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 को अपलोड किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
बता दें कि पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाओं को पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था, जो 13 फरवरी 2024 को शुरू होकर 5 मार्च 2024 को संपन्न हुई थीं। इसमें 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 5 मार्च और 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च तक चली थीं। पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा में करीब 9 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
पंजाब बोर्ड 10वीं का इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले 4 साल का सबसे कम रहा है। 2020 में राज्य का पासिंग प्रतिशत 100 फीसदी था। 2021 में ये 99.93 प्रतिशत हुआ। फिर 2022 में 99.06 प्रतिशत हुआ। 2023 में पंजाब बोर्ड 10वीं का पासिंग प्रतिशत 97.56 था और इस साल का पासिंग प्रतिशत 97.24 प्रतिशत है।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर परिणाम का लिंक भी एक्टिव हो गया है। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल का पासिंग प्रतिशत 97.24% है जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। 2023 में पंजाब बोर्ड 10वीं का पासिंग प्रतिशत 97.56 फीसदी था। इस साल टॉप करने वालों में पहले तीन स्थान पर लड़कियां हैं।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। लुधियाना के शिमलापुरी में स्थित तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी की अदिति ने पूरे राज्य में टॉप किया है। अदिति ने 650 में से 650 मार्क्स हासिल किए हैं।
इसी स्कूल की अलीशा शर्मा 2nd टॉपर हैं। उन्हें 650 में से 645 अंक मिले हैं।
वहीं करमनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है और उन्हें 650 में से 645 अंक मिले हैं।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। लुधियाना की अदिति सिंह ने पूरे स्टेट में टॉप किया है। उनके 100 प्रतिशत मार्क्स आए हैं।
पंजाब बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज ही जारी होना है। परिणाम की घोषणा अब से बस कुछ ही देर में कर दी जाएगी। बोर्ड की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें राज्य का पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की जानकारी दी जाएगी। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट का लिंक शुक्रवार को एक्टिव होगा। इस बीच स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट मंगवा सकते हैं।
उसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
अपने मोबाइल पर मैसेज बॉक्स में जाकर PB10_अपना रोल नंबर और फिर उसे 56767650 पर भेज देना है। जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा तभी परिणाम आपके मोबाइल पर भी आ जाएंगे।
पंजाब बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट अब से बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें राज्य का पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम का ऐलान किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद स्टूडेंट तुरंत परिणाम चेक नहीं कर पाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार से एक्टिव होगा।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने में अब बस आधा घंटे का समय बचा है। 10वीं के परीक्षा परिणाम बोर्ड के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वह पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखें।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। परिणाम आने के बाद अगर कोई स्टूडेंट कम से कम दो विषयों में फेल होता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। कंपार्टमेंट के जरिए वह उस परीक्षा को दोबारा देगा और अगर वह उसमें पास हो जाता है तो उसे पास कर दिया जाएगा। कंपार्टमेंट के अलावा स्टूडेंट रिचेकिंग का भी ऑप्शन चुन सकते हैं जिसमें प्रत्येक पेपर कुछ फीस के साथ आप अपने पेपर की रिचेकिंग करा सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल होने स्टूडेंट फेल हो जाएंगे और उन्हें फिर से 10वीं कक्षा पढ़नी होगी।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 18 अप्रैल को दोपहर 1 बजे के बाद जारी किया जाएगा। नतीजों की घोषणआ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स pseb.ac.in या Examresult.nic.in पर देख सकते हैं। सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को ही पास माना जाएगा, जिसके 33 प्रतिशत से कम मार्क्स होंगे वह फेल होगा। अगर कोई स्टूडेंट 2 विषयों में फेल होता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा जबकि 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने वाला स्टूडेंट फेल ही माना जाएगा।
पंजाब बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को अपने स्कूल जाकर, 10वीं की मार्कशीट लेनी होगी लेकिन उससे पहले वो वेबसाइट पर जाकर मार्कशीट की डिजिटल कॉपी निकाल सकते हैं।
पीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 लाइव: पिछले साल, PSEB कक्षा 10 के परिणाम 26 मई, 2023 को घोषित किए गए थे।
पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से नतीजों को जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज दोपहर किया जाएगा। बोर्ड सचिव दोपहर 3 बजे 10वीं हाई स्कूल के नतीजे जारी करेंगे।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट गुरुवार को जारी किया जाएगा। इस बार के नतीजे पिछले साल के मुकाबले करीब एक महीना पहले जारी किए जा रहे हैं। पिछले साल पंजाब बोर्ड का रिजल्ट 26 मई को जारी किया गया था। पिछले साल बोर्ड परीक्षा 21 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक हुई थी। पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 97.54 था।
पंजाब बोर्ड गुरुवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और indiaresults.com पर देख सकते हैं। रिजल्ट से छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह खुद को मानसिक तौर पर मजबूत रखें। परिणाम अच्छे हो या फिर बुरे हताश ना हों। रिजल्ट खराब होने से विकल्प के दरवाजे बंद नहीं होंगे।
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, उनको पंजाब बोर्ड स्क्रूटनी का विकल्प देता है। छात्र 1 या सभी विषयों की उत्तर पु्स्तिका की रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उन कॉपियों की जांच दोबारा की जाएगी और नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
स्टेप 1. सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां Punjab Board 10th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 4. लिंक खुलने के बाद सामने दिख रहे बॉक्स में रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 5. सही जानकारी सबमिट करने के बाद आपके कंप्यूटर पर रिजल्ट दिख जाएगा। रिजल्ट की जांच करके डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रखें।
पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी की गई एक प्रेस रिलीज के अनुसार, पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम 18 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद 19 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और indiaresults.com पर नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
पिछले साल, पंजाब बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 21 मार्च से 23 अप्रैल 2023 के दौरान की गई थी, जिसमें 2,81,327 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज की थी। 10वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने 98.46 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत तो लड़कों ने 96.73 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में ओवरऑल पासिंग पर्संटेज 97.54 प्रतिशत था।
पिछले साल, पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा 21 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक हुई थी। 2023 के लिए PSEB 10वीं का परिणाम 26 मई, 2023 को घोषित किया गया था। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.54% था।
पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा परिणाम 2024 जारी होने के बाद छात्रों को स्कूल से मिलने वाली मार्कशीट पर निम्नलिखित जानकारी मिलेगी।
छात्र का नाम
पिता का नाम
मां का नाम
छात्र का रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन नंबर
जन्म की तारीख
स्कूल का नाम
योग्यता स्थिति
विषय
कुल प्राप्त अंक
उत्तीर्ण अंक
अधिकतम अंक
पंजाब बोर्ड 10वीं वार्षिक परीक्षा देने वाले छात्र अपने परिणाम को बिना इंटरनेट और बिना कंप्यूटर के सिर्फ नॉर्मल एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है।
स्टेप 1. सबसे पहले अपने मोबाइल में मैसेज ऐप खोलें
स्टेप 2. सैंड न्यू मैसेज में जाकर टाइप करें PB10 स्पेस देकर अपना रोल नंबर टाइप करें।
स्टेप 3. इस मैसेज को 5676750 पर सेंड कर दें।
स्टेप 4. मैसेज भेजने के कुछ ही दे में आपका रिजल्ट SMS के जरिए आपके मैसेज बॉक्स में आ जाएगा।
पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसके बाद लाइव डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों के साथ टॉपर्स, उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य प्रासंगिक जानकारी जैसे विवरण प्रसारित किए जाएंगे।
छात्रों को अपना स्कोरकार्ड जांचने के लिए अपने आवश्यक परिणाम लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे कि उनका रोल नंबर, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या, संभाल कर रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें पता होना चाहिए कि ऑनलाइन घोषित परिणाम अनंतिम हैं और उन्हें अपनी मूल मार्कशीट लेने के लिए अपने संबंधित स्कूलों में जाने की आवश्यकता है।
पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पंजाब बोर्ड कल दोपहर यानी 18अप्रैल दोपहर 3 बजे नतीजों की घोषणा करने वाला है। पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिसके बाद नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।