Punjab Board PSEB Class 10th Result 2023 Live Updates: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड दसवीं क्लास बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल दसवीं के एग्जाम में 97.54 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड एग्जाम में फरीदकोट की गगनदीप कौर ने टॉप किया है जबकि दूसरा स्थान नवजोत और तीसरा स्थान हरमन कौर ने हासिल किया है। पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – pseb.ac.in पर कल से चेक कर सकते हैं। इस साल पंजाब बोर्ड ने 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम आयोजित किए थे।

PSEB 10th Result 2023 : कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें।
  2. होम पेज पर मौजूद पंजाब बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट्स 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर आपको अपना 10वीं क्लास का परिणाम दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए सेव कर लें।
Live Updates

PSEB 10th Result 2023: पंजाब बोर्ड ने घोषित किया रिजल्ट, ये रहे हाईलाइट्स

19:26 (IST) 26 May 2023
पहले तीन टॉपर्स को मिलेंगे 51 हजार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्कूली शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी । मान ने पहले तीन स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को बधाई दी और उनके लिए 51000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

19:25 (IST) 26 May 2023
सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत हुआ बेहतर

सरकारी विद्यालयों के 97.76 प्रतिशत छात्रों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि अन्य विद्यालयों के 97 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में पास रहे।

19:25 (IST) 26 May 2023
शहर के मुकाबले गांव में ज्यादा बच्चे हुए पास

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.46 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.73 रहा है। शहरी क्षेत्रों में 96.77 प्रतिशत विद्यार्थी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण रहे हैं जबकि ग्रामीणों क्षेत्रों में 97.94 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की।

19:24 (IST) 26 May 2023
6,171 विद्यार्थियों को फिर से परीक्षा देनी होगी

सरकारी बयान के अनुसार दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 2,90,796 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें 2,81,905 उत्तीर्ण हुए। कुल 6,171 विद्यार्थियों को फिर से परीक्षा देनी होगी जबकि 103 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.5 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

19:24 (IST) 26 May 2023
सरकारी स्कूल की छात्रा तीसरे नंबर पर

आधिकारिक बयान के अनुसार फरीदकोट जिले के कोट सुखिया स्थित संत मोहन दास सीनियर सेंकेंडरी स्कूल की गगनदीप कौर शत-प्रतिशत अंक हासिल कर पहले नंबर पर आयी। उनकी सहपाठी नवजोत 650 में 648 अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर रही। मानसा जिले के मंडाली स्थित सरकारी हाईस्कूल की हरमनदीप कौर ने 646 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

19:18 (IST) 26 May 2023
PSEB 10th Result 2023: पहले तीन स्थानों पर लड़कियों का कब्जा

पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में हर बार की तरह लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं और पहले तीन स्थानों पर भी उन्होंने ही कब्जा जमाया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया था और उसमें भी लड़कियां लड़कों से आगे रही थीं एवं पहले तीन स्थान भी उनके नाम रहे थे।

12:12 (IST) 26 May 2023
PSEB Class 10 Results: ये रही टॉपर्स की लिस्ट

पहला स्थान- गगनदीप कौर

दूसरा स्थान- नवजोत

तीसरा स्थान- हरमन कौर

12:11 (IST) 26 May 2023
PSEB Class 10 Results: किसने किया टॉप

पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास में संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की गगनदीप कौर ने टॉप किया है। उन्होंने 650/650 अंक स्कोर किए।

12:09 (IST) 26 May 2023
PSEB Class 10 Results: लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस साल भी पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास में 98.46 फीसदी लड़कियां पास हो गई।

12:08 (IST) 26 May 2023
PSEB Class 10 Results: कितने बच्चे हुए पास

इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास में 97.54 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

12:07 (IST) 26 May 2023
PSEB Class 10 Results: पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित

PSEB Class 10 Results: पंजाब बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

11:11 (IST) 26 May 2023
PSEB Board Result 2023 Live: 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

पंजाब बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा मे कुल 2,96,709 छात्र शामिल हुए। इन छात्रों में से 2,74,378 छात्रों ने परीक्षा दी। लड़कों का पास प्रतिशत जहां 90.25 प्रतिशत था, वहीं 95.14 लड़कियां पास हुईं।

11:09 (IST) 26 May 2023
PSEB Board Result 2023 Live: 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

1. सरदूलगढ़ की सुजान कौर- 500/500

2. बठिंडा की श्रेया सिंगला- 498/500

3. लुधियाना की नवप्रीत कौर- 497/500

11:07 (IST) 26 May 2023
PSEB Board Result 2023 Live: 24 मई को घोषित किए गए थे 12वीं के नतीजे

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे बीते बुधवार को घोषित किए गए। 12वीं क्लास में टॉप तीन स्थानों पर लड़कियां रहीं। मनसा के दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरदूलगढ़ की सुजान कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है।

10:03 (IST) 26 May 2023
PSEB 10 Result 2023: रिजल्ट घोषित करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेस होगी

पंजाब बोर्ड आज 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस पीसी में पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास में पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या, स्टेट औऱ डिस्ट्रिक्ट टॉपर्स की जानकारी दी जाएगी।

09:59 (IST) 26 May 2023
PSEB 10th Result 2023 Live: कैसे चेक करें रिजल्ट?

1. पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें।

2. होम पेज पर मौजूद पंजाब बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट्स 2023 लिंक पर क्लिक करें।

3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर आपको अपना 10वीं क्लास का परिणाम दिखाई देगा।

5. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए सेव कर लें।

09:56 (IST) 26 May 2023
PSEB 10th Result 2023 Live: सुबह 11.30 बजे जारी हो सकता है रिजल्ट

पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी किया जा सकता है। इस साल करीब 3 लाख छात्रों ने PSEB 10वीं क्लास का एग्जाम दिया है।

PSEB Punjab Board 10th Result 2023 Highlights: पंजाब बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है। आज पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित करेगा। पिछले साल पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास में 3,11,545 छात्रों ने एग्जाम दिए थे। इन स्टूडेंट्स में से 3,08,627 पास हुए थे। पिछले साल हुए एग्जाम में 97.94 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।