PSEB Punjab Board 10th Result 2022 News Updates: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक 6 जुलाई को एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पंजाब बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी। दूसरे टर्म की परीक्षा 29 अप्रैल 2022 से 19 मई 2022 तक हुई थी। इस परीक्षा में लगभग 4 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं, पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से पंजाब बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
बोर्ड ने इससे पहले 12वीं का रिजल्ट 28 जून को घोषित किया गया। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.78% और लड़कों का पास प्रतिशत 96.27% दर्ज किया गया। बता दें कि 10वीं की परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
PSEB Punjab Board 10th Result 2022 Updates: पंजाब बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 28 जून को जारी किया था। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको पंजाब बोर्ड रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। इसके साथ ही अन्य आवश्यक सूचना भी देंगे।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आज मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं का पास प्रतिशत कुल 97.94 फीसदी दर्ज किया गया है। जिला गुरदासपुर का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 99.52 है, जबकि फिरोजपुर का पास प्रतिशत सबसे कम 98.65 प्रतिशत है।
फिरोजपुर जिले की नैंसी रानी ने कुल 650 अंकों (99.08 प्रतिशत) में से 644 अंक हासिल कर राज्य में पहला हासिल किया है। वहीं संगरूर जिले की दिलप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
पंजाब बोर्ड 10वीं में टाॅपर्स को नकद पुरस्कार मिलेगी। टाॅप 1 को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को भी नकद पुरस्कार मिलेगा। (इनपुट - इंडियन एक्सप्रेस)
पंजाब बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 28 जून 2022 को घोषित किया था। रिजल्ट का लिंक एक दिन बाद 29 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया गया था। उसके बाद छात्र अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकें थे।
10वीं कक्षा के परिणाम में गुरदासपुर के छात्रों ने राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके बाद पठानकोट ने दूसरा और फिरोजपुर जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 97.94 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 3,11,545 नियमित विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 3,08,624 उत्तीर्ण हुए हैं। नियमित विद्यार्थियों को पास प्रतिशत 99.06 फीसदी दर्ज किया गया है।
10वीं रिजल्ट का लिंक 6 जुलाई को सुबह 10 बजे पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद छात्र अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्राओं के छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में कुल 99.34 फीसदी छात्राएं और 98.83 फीसदी छात्र सफल हुए है। 12वीं में भी छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। टाॅप 3 में छात्राओं ने स्थान बनाया है। फिरोजपुर की नैंसी रानी ने 99.08 फीसदी नंबर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। उसके बाद दूसरे स्थान पर दिलप्रीत कौर और तीसरे स्थान पर कोमनप्रीत कौर हैं।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 10वीं में कुल 97.94 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट का लिंक कल आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
पंजाब बोर्ड की ओर से थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू किया जाएगा और 10वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट 6 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपलोड किया जाएगा। परिणाम पंजाब बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा घोषित किया जाएगा।
इस बार टाॅपर लिस्ट भी जारी की जाएगी।पिछले दो वर्षो से टाॅपर लिस्ट नहीं जारी की गई थी। बोर्ड 12वीं साइंस, काॅमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में टाॅपर लिस्ट इस साल जारी की थी।
10वीं टर्म 1 की बोर्ड परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी। परीक्षा 13 दिसंबर 2021 से 18 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। 10वीं टर्म 1 के नतीजे पंजाब बोर्ड की ओर से 18 मई 2022 को घोषित किए गए थे। 10वीं का अंतिम परिणाम टर्म 1 अंक, टर्म 2 का वेटेज और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा।
10वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। स्कोर कार्ड छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। मूल मार्कशीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी, जिसे छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
-अब होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10 टर्म 2 परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत ऑफलाइन मोड में किया गया था। टर्म 2 की परीक्षा 24 अप्रैल 2022 से 19 मई 2022 राज्य में निर्धारित केंद्र पर हुई थी।
10वीं के छात्र एडमिट कार्ड तैयार रखें। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।बिना इसके आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं चेक किया जा सकता है।
इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 3 लाख 25 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं पिछले साल 10वीं परीक्षा के लिए 3,21,384 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 3,21,163 उत्तीर्ण हुए थे।
10वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 6 जुलाई को सुबह 10 बजे एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद छात्र अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
10वीं के छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को PB10 और इसे 5676750 पर भेजना होगा। रिजल्ट मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट के रूप में आ जाएगा।
पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पिछले साल 99.93 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। पीएसईबी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पिछले साल कोविड महामारी के कारण रद्द कर दी गई थी और परिणाम आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित था।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और punjab.indiaresults.com के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों के मिलेगी।
बोर्ड ने यह घोषणा नहीं की है कि कक्षा 10वीं के परिणाम तैयार करने के लिए किस मूल्यांकन पद्धति का उपयोग किया गया है। कक्षा 12वीं के लिए पंजाब बोर्ड ने टर्म 1, 2 और आंतरिक मूल्यांकन में 40:40:20 अनुपात आधार पर रिजल्ट जारी किया था।
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। 12वीं के नतीजे 28 जून को जारी किए गए थे। इस साल 12वीं में कुल 96.96 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 टर्म में किया गया था। टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से 19 मई तक किया गया था। वहीं पिछले साल कोरोना मामलों के कारण 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार 3 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद इन छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो आज खत्म होने वाली है।
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा और छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।
पीएसईबी पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। नतीजे दोपहर करीब 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटpseb.ac.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं।