UPSC Civil Services Result 2023 Date and Time: यूपीएससी इस सप्ताह सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम upsc.gov.in पर घोषित करने वाला है। परिणाम जारी होने के बाद आप टॉपर्स के नाम और उनके स्कोर आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

बता दें कि पिछले दो सालों में शीर्ष पदों पर महिलाओं का दबदबा रहा है, जिसमें इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल किया है। इसके बाद 2022 के परिणाम में गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा हैं। इससे एक साल पहले श्रुति शर्मा ने यूपीएससी सीएसई 2021 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की थी। 2021 के नतीजों में भी सभी शीर्ष तीन स्थान महिलाओं ने हासिल किए थे। जिसमें अंकिता अग्रवाल ने एआईआर 2 हासिल किया था और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने रैंक 3 हासिल की थी।

इसके साथ ही पिछले कुछ सालों में महिलाओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ा है। जबकि 2018 और 2019 में उत्तीर्ण प्रतिशत लगातार 24 प्रतिशत रहा। हालांकि 2020 में उत्तीर्ण प्रतिशत 29 था लेकिन 2021 में 3 अंक गिरकर यह 26 प्रतिशत पर आ गया। हालांकि, 2022 एक बार फिर से उत्तीर्ण प्रतिशत 34 हो गया। वहीं पिछले साल नियुक्ति के लिए अनुशंसित 933 उम्मीदवारों (320) में से एक तिहाई से अधिक महिलाएं थीं।

फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं

अब होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

आपके सामने पीडीएफ के रूप में एक नया पेज खुलेगा।

अब पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखें

पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के प्रिंट आउट लेकर रख लें।

भारतीय सिविल सेवाओं में सबसे अधिक संख्या में महिलाएं

यूपीएससी सीएसई 2022 के परिणामों के साथ सबसे अधिक महिलाओं की सिफारिश के साथ इतिहास रचा गया। बता दें कि 933 उम्मीदवारों में से 320 महिलाएं थीं। शीर्ष चार रैंक पर इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा ने परचम लहराया था। जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा फाइनल रिजल्ट किया जा सकता है।