पॉपुलर गूगल डूडल्‍स की कड़ी में आज गूगल ने आठवां डूडल लगाया है। आज का डूडल है HipHop 2017। हिपहॉप एक तरह का स्‍ट्रीट डांस है जो खासतौर पर अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में बेहद लोकप्रिय है। यह गेम गूगल ने पहले 2017 में लगाया था जिसे आज दोबारा डूडल पर लगाया गया है। आज के डूडल में आपको सबसे पहले एक दीवार पर ग्रैफिटी की मदद से गूगल लिखा हुआ दिखाई देगा। ग्रैफिटी एक तरह की आर्ट है जो दीवारों या बड़ी जगहों पर बनाई जाती है।

गूगल ने यह डूडल हिपहॉप के जन्‍म की 44वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाया था। गेम खेलने के लिए अभी डूडल पर जाइये और प्‍ले पर क्लिक कीजिए। गूगल की Stay Home, Stay Safe कैंपेन के तहत हर दिन एक नया गेमिंग डूडल लगाया जा रहा है और लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि वे घर पर ही रहें और घर पर रहकर ही गेम खेलें और सुरक्षित रहें।

Popular Google Doodle Games 2020: PAC-MAN

Live Blog

Highlights

    09:10 (IST)08 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: जानिए कब और कैसे हुई थी हिप हॉप म्यूजिक की शुरुआत

    हिप-हॉप म्यूजिक की शुरुआत साल 1973 में न्यूयॉर्क सिटी के ब्रोंक्स से हुई थी जब डीजे कूल हर्क ने एक पार्टी के दौरान दो टर्नटेबल्स का इस्तेमाल गाने की ब्रेकबीट को बढ़ाने के लिए किया था।

    08:39 (IST)08 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: सभी चीजों की जांच के बाद बना ये गूगल डूडल

    HipHop गेम डूडल बनाने से पहले सभी चीजों की जांच की गई कि कैसे ऑडियो को सेट करना है और कैसे बीट को बिलकुल सही ढंग से मैच करना है।

    08:06 (IST)08 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: जानिए कैसे मरेगा डूडल वाला भूत?

    आपको अपने जादू की छड़ी का उपयोग करके भूतों को मारने के लिए उन प्रतीकों को आकर्षित करना होगा जो उनके सिर के ऊपर दिखाई देते हैं।

    07:44 (IST)08 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: डूडल से किया था कोरोना योद्धाओं को सलाम

    इस कोरोना काल में गूगल पहले भी कई डूडल बना चुका है जो लोगों को इस बीमारी से बचे रहने के लिए प्रेरित करता है। कुछ ही दिन पहले गूगल ने अपने डूडल के जरिए डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और कोरोना से लड़ाई में जुटे अन्य वर्कर्स को धन्यवाद कहा था जो अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा में जुटे हैं।

    07:21 (IST)08 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: क्यों बन रहे हैं ऐसे गूगल डूडल?

    गूगल की Stay Home, Stay Safe कैंपेन के तहत हर दिन एक नया गेमिंग डूडल लगाया जा रहा है और लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि वे घर पर ही रहें और घर पर रहकर ही गेम खेलें और सुरक्षित रहें।

    07:00 (IST)08 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: "मैजिक कैट एकेडमी" खेल क्या है"

    मैजिक कैट एकेडमी" खेल जो पहली बार 2016 में हैलोवीन के दौरान लॉन्च किया गया था। खेल में "मोमो" नामक एक बिल्ली अपने स्कूल को बुरी जादू से बचाने के लिए एक मिशन पर निकली है।

    06:36 (IST)08 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: जानिए कैसे शुरू हुआ गूगल डूडल का सिलसिला

    सन् 2000 में, लैरी और सेर्गेई ने वर्तमान वेबमास्‍टर, डेनिस ह्वांग, जो उस समय एक प्रशिक्षु (इंटर्न) थे, से बास्तील दिवस के लिए कोई डूडल बनाने को कहा। उसे गूगल के यूज़र्स ने इतना ज़्यादा पसंद किया कि डेनिस को Google के मुख्‍य डूडलर के रूप में नियुक्त कर दिया गया और डूडल, Google होम पेज पर और भी नियमित रूप से दिखाई देने लगे।

    06:22 (IST)08 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: क्या है हेलोवीन दिवस

    हेलोवीन दिवस, ईसाईयों का एक त्यौहार होता है, जोकि अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। साल 2016 में इसी त्यौहार पर गूगल ने अपना खास डूडल तैयार किया था।

    06:12 (IST)08 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: हिपहॉप के इतिहास की पूरी जानकारी

    डूडल के शुरूआत में हिपहॉप के पैदा होने से लेकर मशहूर होने तक की पूरी कहानी दिखाई गई है। हिपहॉप कैसे एक बैकहाउस पार्टी से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंच गया, ये देखना मजेदार है।

    22:20 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: COVID-19 स्पेशल Stay Home Stay Safe सीरीज में 2 और गूगल डूडल बाकी

    गेमिंग डूडल का यह सिलसिला पिछले 8 दिनों से चल रहा है। यह सिलसिला अभी 2 दिन और चलेगा। गूगल 2 और दिन पुराने पॉपुलर गेमिंग डूडल्स लगाता रहेगा। ये गूगल की Stay Home Stay Safe मुहिम का हिस्‍सा है।

    22:05 (IST)07 May 2020
    भारत में तैयार हो चुके हैं 600 से ज्‍यादा COVID19 हॉस्पिटल

    देश में कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा मरीज ऐसे हैं जिनमें अभी वायरस के संक्रमण का मामूली असर देखने को मिल रहा है। तकरीबन 20 फीसदी (1689) मरीजों को ही अस्पताल में दाखिले की जरूरत महसूस हो रही है, जबकि देश में 601 कोविड अस्पतालों में 1.05 लाख बेड उपलब्ध हैं।

    21:28 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: जानिए कैसे बनने लगे गूगल डूडल

    सन् 2000 में, लैरी और सेर्गेई ने वर्तमान वेबमास्‍टर, डेनिस ह्वांग, जो उस समय एक प्रशिक्षु (इंटर्न) थे, से बास्तील दिवस के लिए कोई डूडल बनाने को कहा। उसे गूगल के यूज़र्स ने इतना ज़्यादा पसंद किया कि डेनिस को Google के मुख्‍य डूडलर के रूप में नियुक्त कर दिया गया और डूडल, Google होम पेज पर और भी नियमित रूप से दिखाई देने लगे।

    21:07 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: COVID-19 में Google डूडल गेम्स में एक थ्रोबैक डूडल

    Google ने कहा, “जैसा कि COVID-19 दुनिया भर के समुदायों को प्रभावित कर रहा है, हर जगह लोग और परिवार अधिक समय घर पर बिता रहे हैं। इसलिए, हम अपने कुछ लोकप्रिय इंटरएक्टिव Google डूडल गेम्स में एक थ्रोबैक डूडल श्रृंखला की शुरुआत कर रहे हैं।”

    20:42 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: डूडल से किया था कोरोना योद्धाओं को सलाम

    इस कोरोना काल में गूगल पहले भी कई डूडल बना चुका है जो लोगों को इस बीमारी से बचे रहने के लिए प्रेरित करता है। कुछ ही दिन पहले गूगल ने अपने डूडल के जरिए डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और कोरोना से लड़ाई में जुटे अन्य वर्कर्स को धन्यवाद कहा था जो अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा में जुटे हैं।

    19:50 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: Lockdown में गूगल के गेम्स की नई सीरीज

    लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में बंद हैं और ऐसे में कई बार बोरियत भी महसूस होती हैं और लोगों की इसी बोरियत का हल Google लेकर आया है। Google ने अपने कुछ पुराने और लोकप्रिय गेम्स की थ्रोबैक Doodle सीरीज शुरू की है।

    19:39 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: तीन साल बाद दोबारा बना ये डूडल

    आप http://www.google.com खोलकर HipHop 2017 को खेल सकते हैं। घर बैठे बैठे आप लॉकडाउन में बोर न हों इसके लिए गूगल ने इसे दोबारा लाइव किया है। इससे पहले साल 2017 में इसे डूडल बनाया गया था।

    19:05 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: एकदम फ्री हैं सभी गेम्‍स

    गूगल के इस प्रयोग से काफी लोग बहुत खुश होंगे, खासकर बच्चे जो आजकल इंटरनेट पर काफी समय गुजार रहे हैं। गूगल के ये गेम बिल्कुल सेफ हैं और फ्री भी हैं। ये बेहद आसान लेकिन मनोरंजक हैं। आप भी इन गेम्स को एक बार ट्राई कर सकते हैं।

    18:41 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: HipHop 2017 को बनाने में थी ये चुनौतियां

    पहले कभी ऐसा डूडल नहीं बनाया गया था, क्योंकि इसे बनाने के लिए हमारे सामने तकनीकी चुनौतियां और कई ऑडियो को जोड़ने संबंधी विषय थे लेकिन सभी ने इसपर काफी मेहनत की और यह बनकर तैयार हो गया।

    18:02 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: सभी चीजों की जांच के बाद बना ये गूगल डूडल

    HipHop गेम डूडल बनाने से पहले सभी चीजों की जांच की गई कि कैसे ऑडियो को सेट करना है और कैसे बीट को बिलकुल सही ढंग से मैच करना है।

    17:32 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: HipHop गेम डूडल बनाने वाले ने क्या कहा था

    इस हिप-हॉप वाले गूगल डूडल के बारे में बात करते हुए इसके प्रिंसीपल डिज़ाइनर रैयान जर्मिक ने कहा था कि इस डूडल को बनाना हमारे लिए अभी तक के बनाए गए डूडल में से बहुत मुश्किल काम था।

    17:09 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: गूगल डूडल को देखकर पता चलता है कि हिप-हॉप कितना पुराना

    एमटीवी रैप्स के पूर्व हॉस्ट फैब 5 फ्रेडी का कहना है कि गूगल डूडल को देखकर पता चलता है कि हिप-हॉप कितना पुराना है। फ्रेडी ने कहा कि यह मेरे लिए एक बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है कि मैंने रैप म्यूजिक का इस्तेमाल किया है।

    16:38 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: हिप-हॉप को म्यूज़िक रैप भी कहा जाता है

    हिप-हॉप म्यूजिक की 44वीं वर्षगांठ के मौके पर गूगल ने एक डूडल बनाया था जिसमें गूगल डूडल में हिप-हॉप का परिचय भी दिया गया। हिप-हॉप को म्यूज़िक रैप भी कहा जाता है।

    16:03 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: हिप-हॉप म्यूजिक की 44वीं वर्षगांठ पर बना था ये स्पेशल गूगल डूडल

    हिप-हॉप म्यूजिक से प्रेरित होकर वहां पार्टी में मौजूद सभी लोग नाचने के लिए डांस फ्लोर पर आ गए थे। हिप-हॉप म्यूजिक की 44वीं वर्षगांठ के मौके पर गूगल ने पहली बार हिपहॉप म्यूजिक पर आधारित 11 सितंबर 2017 को एक डूडल बनाया था।

    15:28 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: जब पहली बार हिप-हॉप म्यूजिक सुना तो लोगों ने क्या किया?

    पार्टी के दौरान दो टर्नटेबल्स का इस्तेमाल गाने की ब्रेकबीट को बढ़ाने के लिए किया गया तो हिप-हॉप म्यूजिक से प्रेरित होकर वहां पार्टी में मौजूद सभी लोग नाचने के लिए डांस फ्लोर पर आ गए थे।

    14:58 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: जानिए कब और कैसे हुई थी हिप हॉप म्यूजिक की शुरुआत

    हिप-हॉप म्यूजिक की शुरुआत साल 1973 में न्यूयॉर्क सिटी के ब्रोंक्स से हुई थी जब डीजे कूल हर्क ने एक पार्टी के दौरान दो टर्नटेबल्स का इस्तेमाल गाने की ब्रेकबीट को बढ़ाने के लिए किया था।

    14:47 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: गूगल का ब्रैक डांस वाला गूगल डूडल, जानिए कैसा है

    होम एंड प्ले एट होम विद पॉपुलर पास्ट गूगल डूडल्स: हिप हॉप (2017) का आज का गूगल डूडल कुछ इस तरह बना है, गूगल का पहला G एक ड्रम मास्टर है जिसके हाथ में ड्रम स्टिक्स हैं और दोनों O's को पीट-पीटकर ड्रम बजा रहा है। अगला 'g' में कुछ मजेदार तरीकों से ब्रेक डांस फॉर्म दिखा रहा है। ।

    13:59 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: कल सुबह मिलेगा एक नया गेम

    Google ने सोमवार को कहा कि वह अपने पुराने क्लासिक लोकप्रिय इंटरैक्टिव गेम्स की एक श्रृंखला शुरू कर रहा है। पहले दिन गूगल ने कोडिंग को लेकर अपना डूडल लगाया था और उसके बाद क्रिकेट डूडल लगाया था। यह सिलसिला पूरे 10 दिनों पर जारी रहेगा। कल आपको गूगल डूडल पर एक नया गेम मिलेगा।

    13:00 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: खेलना चाहते हैं तो क्‍या करें

    अगर आप इसे खेलना चाहते हैं तो Google पेज पर दिए गए Doodle पर क्लिक करके सीधे गेम में पहुंच सकते हैं। जहां प्ले का विकल्प मिलेगा। प्ले के विकल्प से पहले आपको गेम खेलने के लिए कुछ निर्देश भी दिए जाएंगे जो कि गेम को समझने में आपकी मदद करेंगे।

    12:08 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: बाकी हैं 2 और डूडल

    गेमिंग डूडल का यह सिलसिला पिछले 8 दिनों से चल रहा है। यह सिलसिला अभी 2 दिन और चलेगा। गूगल 2 और दिन पुराने पॉपुलर गेमिंग डूडल्स लगाता रहेगा। ये गूगल की Stay Home Stay Safe मुहिम का हिस्‍सा है।

    11:32 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: देखें हिपहॉप की पूरी हिस्‍ट्री 

    डूडल के साथ आप हिपहॉप की हिस्‍ट्री पर भी एक नज़र जरूर मारें

    11:04 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: सभी गेम्‍स हैं पूरी तरह फ्री

    गूगल के इस प्रयोग से काफी लोग बहुत खुश होंगे, खासकर बच्चे जो आजकल इंटरनेट पर काफी समय गुजार रहे हैं। गूगल के ये गेम बिल्कुल सेफ हैं और फ्री भी हैं। ये बेहद आसान लेकिन मनोरंजक हैं। आप भी इन गेम्स को एक बार ट्राई कर सकते हैं।

    10:28 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: ये है पहला डूडल बनने की कहानी

    सबसे पहले Google शब्‍द के दूसरे o के पीछे छड़ी की आकृति की ड्रॉइंग लगा दी गई थी क्‍योंकि Google के उपयोगकर्ताओं को यह मज़ेदार मैसेज देना था कि संस्‍थापक "कार्यालय से बाहर हैं"। हालांकि, पहला डूडल उम्मीद के हिसाब से काफ़ी सरल था, लेकिन खास इवेंट को मनाने के लिए कंपनी के लोगों को सजाने का विचार जन्म ले चुका था।

    09:34 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: एक बार जरूर करें ट्राई

    अगर आपने अभी तक गेम ट्राई नहीं किया है तो एक बार अभी जरूरी ट्राई करें।

    09:04 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: बेहद आसान है खेलना

    हिपहॉप डूडल खेलना बेहद आसान है। खेलने से पहले आपको पूरे निर्देश भी दिए जाएंगे। आपको बस दो डिस्‍क्‍स की मदद से मिक्‍स कर म्‍यूजिक बनानी है और अपने दोस्‍तों के साथ शेयर करनी है।

    08:40 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: 10 दिनों तक जारी रहेगा सिलसिला

    डूडल के साथ ही गूगल ने नीचे Coming Soon भी लिखा है जिसका अर्थ है कि कल एक नया गेम डूडल में पेश किया जाएगा। आज डूडल गेमिंग का आठवां दिन है। गूगल पिछले सप्‍ताह से हर दिन एक पुराना डूडल जारी कर रहा है।

    08:11 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: खेलना चाहते हैं तो क्‍या करें

    अगर आप इसे खेलना चाहते हैं तो Google पेज पर दिए गए Doodle पर क्लिक करके सीधे गेम में पहुंच सकते हैं। जहां प्ले का विकल्प मिलेगा। प्ले के विकल्प से पहले आपको गेम खेलने के लिए कुछ निर्देश भी दिए जाएंगे जो कि गेम को समझने में आपकी मदद करेंगे।

    07:38 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में है बेहद प्रचलित

    हिपहॉप और ब्रेकडांसिंग का जन्‍म अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में हुआ है तथा यहां यह बेहद प्रचलित भी है। ये न्‍यूयॉर्क की स्‍ट्रीट म्‍यूजिक से शुरू हुआ और धीरे धीरे सारी दुनिया में लोग इस स्‍टाइल को पसंद करने लगे।

    07:13 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: हिपहॉप के इतिहास की पूरी जानकारी

    डूडल के शुरूआत में हिपहॉप के पैदा होने से लेकर मशहूर होने तक की पूरी कहानी दिखाई गई है। हिपहॉप कैसे एक बैकहाउस पार्टी से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंच गया, ये देखना मजेदार है।

    06:51 (IST)07 May 2020
    Popular Google Doodle Games 2020: दो डिस्‍क्स पर बनाएं अपना म्‍यूजिक

    आप भी एक डीजे की तरह दो डिस्‍क्‍स की मदद से अपना म्‍यूजिक बना सकते हैं।