गूगल पिछले 10 दिन से गेम्स की एक सीरिज चला रहा है। इसमें गूगल ने नए नए और शानदार गेम्स लोगों के सामने पेश किए। यह ऐसे गेम्स थे जिन्हें लोग अपने घर पर बैठकर आसानी से अपने कंप्यूटर और मोबाइल पर खेल सकते थे। आज गूगल की पॉपलुर गेम्स की सीरिज का आखिरी दिन है। आज गूगल ने लोगों के लिए PAC-MAN गेम को पेश किया है। जब आप http://www.google.com खोलेंगे तो आपके सामने गूगल के पहले O में कलाकारी दिखाई देगी।

इसके ऊपर पीले रंग का एक सर्कल है जो कि पूरा नहीं है। इसके अलावा लाल रंग की बिंदियों ने इसे कवर किया हुआ है। साथ ही एक सोफा भी लाग हुआ है। वहीं Google के आखिर में हरे रंग का प्ले का बटन बना हुआ है। बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा और उसमें जो गूगल लिखा है उसका अंदाज एकदम नया है। अब यहां आप अपना पसंदीदा गेम पैक मेन खेल सकते हैं।

Popular Google Doodle Games 2020: HipHop

Live Blog

06:31 (IST)09 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: क्या है हेलोवीन दिवस

हेलोवीन दिवस, ईसाईयों का एक त्यौहार होता है, जोकि अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। साल 2016 में इसी त्यौहार पर गूगल ने अपना खास डूडल तैयार किया था।

06:10 (IST)09 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: कौन लोग मनाते हैं हेलोवीन

हेलोवीन दिवस को ज्यादातार अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों के लोग मनाते हैं, लेकिन माना जाता है कि इस त्यौहार की शुरुआत आयरलैंड एवं स्कॉटलैंड से हुई है।

06:06 (IST)09 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: 2000 साल से अधिक पुराना है हेलोवीन का इतिहास

इतिहास के अनुसार लगभग 2000 या उससे अधिक साल पहले प्रसिद्ध धार्मिक त्यौहार ‘आल सेट्स डे’ पूरे उत्तरीय यूरोप के देशों में 1 नवम्बर को मनाया जाता था। लेकिन कुछ और सूत्रों के अनुसार हेलोवीन का इतिहास प्राचीन सेल्टिक त्योहार जिसे सम्हैन कहा जाता है से संबंध रखता था।

22:36 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: पीएसी मैन का पहला नाम क्या है?

करेक्टर का नाम मूल रूप से अंग्रेजी में "Puck-Man" के रूप में लिखा गया था, लेकिन जब Namco ने संयुक्त राज्य के लिए खेल को स्थानीयकृत किया तो उन्होंने इसे "Pac-Man" में बदल दिया, इस डर से कि वैंडल पी को "पक" में बदलकर एफ कर देंगे।

22:13 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: पीएसी मैन इतना लोकप्रिय क्यों है?

नमो ने खेल को यू.एस. में जारी करना चाहा, जो कि जापान के साथ-साथ आर्केड खेलों के लिए सबसे बड़ा बाजार था। ... "पीएसी-मैन" अमेरिका में एक स्मारकीय, रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सफलता थी, जिसमें चरित्र को स्टार और लोकप्रिय संस्कृति दोनों के साथ स्टारडम में लॉन्च किया गया था।

21:40 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: PAC-MAN में Pac क्या है

आप जानते हैं कि पीएसी का मतलब क्या है। दरअसल, P.A.C. का मतलब है प्रोग्राम एंड कंट्रोल है इसलिए इसे पीएसी मैन कहा जाता है।

21:17 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: क्या Pac Man को हरा पाना संभव है?

आमतौर पर सभी जनरेशन के बच्चे इस गेम को अच्छे से जानते हैं और काफी समय के बाद सिर्फ एक आदमी ने Pac Man को हराया था। बिली मिशेल एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कभी इस गेम को हराया था। 

19:55 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: सभी गेम्‍स हैं पूरी तरह फ्री

गूगल के इस प्रयोग से काफी लोग बहुत खुश होंगे, खासकर बच्चे जो आजकल इंटरनेट पर काफी समय गुजार रहे हैं। गूगल के ये गेम बिल्कुल सेफ हैं और फ्री भी हैं। ये बेहद आसान लेकिन मनोरंजक हैं। आप भी इन गेम्स को एक बार ट्राई कर सकते हैं।

19:25 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: कई दूसरे मजेदार गेम भी खेल सकते हैं आप, जानें कैसे?

पॉपुलर गूगल डूडल गेम सीरीज में आप आज की नहीं बल्कि कई दूसरे गेम का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आप इन सभी खेलों को डूडल आर्काइव पेज पर जाकर खेल सकते हैं। 

19:10 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: PAC-MAN सहित 10 डूडल थ्रोबैक गेम

Google ने अब तक PAC-MAN सहित दस डूडल थ्रोबैक गेम शेयर किए हैं। इनमें gnomes game, peppers and ice-cream game, Mexican bingo, magic cat, Hip Hop beats और अन्य शामिल रहे हैं।

18:28 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: PAC-MAN गेम की लोकप्रियता की वजह से इस मील का पत्थर मानते हैं लोग

PAC-MAN वीडियो गेम को इतिहास में से एक मील का पत्थर कहा जाता है, जो सभी समय के सबसे प्रसिद्ध आर्केड गेमों में से एक है।

17:56 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: जापान के Tōru Iwatani ने बनाया था PAC-MAN गेम

PAC-MAN गेम जापानी वीडियो गेम डिजाइनर Tōru Iwatani द्वारा बनाया गया था। इसे मिडवे गेम्स द्वारा संयुक्त राज्य में वितरण के लिए लाइसेंस प्राप्त किया गया था और अक्टूबर 1980 में जारी किया गया था।

15:59 (IST)08 May 2020
PAC-MAN क्या है और जापान में कब हुआ था जारी?

PAC-MAN के रूप में स्टाइलिश है, एक आर्केड गेम है जिसे नमोको द्वारा विकसित किया गया है और पहली बार 1980 में जापान में जारी किया गया था।

15:36 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: गूगल ने 30वीं वर्षगांठ पर 21 मई 2010 को बना था डूडल गेम

Google ने PAC-MAN की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 21 मई 2010 को इस डूडल गेम को वापस जारी किया।

15:07 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: फेसबुक और ट्विटर से भी शेयर कर सकते हैं गेम

PAC-MAN के लिए ग्रिड को Google के लिए डिज़ाइन किया गया है। आप डूडल गेम को फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी साझा कर सकते हैं या लिंक को कॉपी करके किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर पेस्ट कर सकते हैं।

14:49 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: कैसे प्ले होगा PAC-MAN डूडल गेम

आप Google मुखपृष्ठ पर PAC-MAN डूडल गेम पा सकते हैं। बस लोगो पर टैप करें और यह डूडल गेम तक खुल जाएगा।

14:14 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: क्यों बन रहे हैं ऐसे गूगल डूडल?

गूगल की Stay Home, Stay Safe कैंपेन के तहत हर दिन एक नया गेमिंग डूडल लगाया जा रहा है और लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि वे घर पर ही रहें और घर पर रहकर ही गेम खेलें और सुरक्षित रहें।

13:54 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: ये है पहला डूडल बनने की कहानी

सबसे पहले Google शब्‍द के दूसरे o के पीछे छड़ी की आकृति की ड्रॉइंग लगा दी गई थी क्‍योंकि Google के उपयोगकर्ताओं को यह मज़ेदार मैसेज देना था कि संस्‍थापक "कार्यालय से बाहर हैं"। हालांकि, पहला डूडल उम्मीद के हिसाब से काफ़ी सरल था, लेकिन खास इवेंट को मनाने के लिए कंपनी के लोगों को सजाने का विचार जन्म ले चुका था।

13:06 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: खेलना चाहते हैं तो क्‍या करें

अगर आप इसे खेलना चाहते हैं तो Google पेज पर दिए गए Doodle पर क्लिक करके सीधे गेम में पहुंच सकते हैं। जहां प्ले का विकल्प मिलेगा। प्ले के विकल्प से पहले आपको गेम खेलने के लिए कुछ निर्देश भी दिए जाएंगे जो कि गेम को समझने में आपकी मदद करेंगे।

12:48 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: जब पहली बार हिप-हॉप म्यूजिक सुना तो लोगों ने क्या किया?

पार्टी के दौरान दो टर्नटेबल्स का इस्तेमाल गाने की ब्रेकबीट को बढ़ाने के लिए किया गया तो हिप-हॉप म्यूजिक से प्रेरित होकर वहां पार्टी में मौजूद सभी लोग नाचने के लिए डांस फ्लोर पर आ गए थे।

12:26 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: HipHop गेम डूडल बनाने वाले ने क्या कहा था

इस हिप-हॉप वाले गूगल डूडल के बारे में बात करते हुए इसके प्रिंसीपल डिज़ाइनर रैयान जर्मिक ने कहा था कि इस डूडल को बनाना हमारे लिए अभी तक के बनाए गए डूडल में से बहुत मुश्किल काम था।

12:03 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: HipHop 2017 को बनाने में थी ये चुनौतियां

पहले कभी ऐसा डूडल नहीं बनाया गया था, क्योंकि इसे बनाने के लिए हमारे सामने तकनीकी चुनौतियां और कई ऑडियो को जोड़ने संबंधी विषय थे लेकिन सभी ने इसपर काफी मेहनत की और यह बनकर तैयार हो गया।

11:30 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: एकदम फ्री हैं सभी गेम्‍स

गूगल के इस प्रयोग से काफी लोग बहुत खुश होंगे, खासकर बच्चे जो आजकल इंटरनेट पर काफी समय गुजार रहे हैं। गूगल के ये गेम बिल्कुल सेफ हैं और फ्री भी हैं। ये बेहद आसान लेकिन मनोरंजक हैं। आप भी इन गेम्स को एक बार ट्राई कर सकते हैं।

11:12 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: डूडल से किया था कोरोना योद्धाओं को सलाम

इस कोरोना काल में गूगल पहले भी कई डूडल बना चुका है जो लोगों को इस बीमारी से बचे रहने के लिए प्रेरित करता है। कुछ ही दिन पहले गूगल ने अपने डूडल के जरिए डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और कोरोना से लड़ाई में जुटे अन्य वर्कर्स को धन्यवाद कहा था जो अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा में जुटे हैं।

10:35 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: जानिए कैसे बनने लगे गूगल डूडल

सन् 2000 में, लैरी और सेर्गेई ने वर्तमान वेबमास्‍टर, डेनिस ह्वांग, जो उस समय एक प्रशिक्षु (इंटर्न) थे, से बास्तील दिवस के लिए कोई डूडल बनाने को कहा। उसे गूगल के यूज़र्स ने इतना ज़्यादा पसंद किया कि डेनिस को Google के मुख्‍य डूडलर के रूप में नियुक्त कर दिया गया और डूडल, Google होम पेज पर और भी नियमित रूप से दिखाई देने लगे।

10:17 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: COVID-19 स्पेशल Stay Home Stay Safe सीरीज में 2 और गूगल डूडल बाकी

गेमिंग डूडल का यह सिलसिला पिछले 8 दिनों से चल रहा है। यह सिलसिला अभी 2 दिन और चलेगा। गूगल 2 और दिन पुराने पॉपुलर गेमिंग डूडल्स लगाता रहेगा। ये गूगल की Stay Home Stay Safe मुहिम का हिस्‍सा है।

09:54 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: जानिए कैसे शुरू हुआ गूगल डूडल का सिलसिला

सन् 2000 में, लैरी और सेर्गेई ने वर्तमान वेबमास्‍टर, डेनिस ह्वांग, जो उस समय एक प्रशिक्षु (इंटर्न) थे, से बास्तील दिवस के लिए कोई डूडल बनाने को कहा। उसे गूगल के यूज़र्स ने इतना ज़्यादा पसंद किया कि डेनिस को Google के मुख्‍य डूडलर के रूप में नियुक्त कर दिया गया और डूडल, Google होम पेज पर और भी नियमित रूप से दिखाई देने लगे।

09:36 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: क्यों बन रहे हैं ऐसे गूगल डूडल?

गूगल की Stay Home, Stay Safe कैंपेन के तहत हर दिन एक नया गेमिंग डूडल लगाया जा रहा है और लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि वे घर पर ही रहें और घर पर रहकर ही गेम खेलें और सुरक्षित रहें।

09:11 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: एकदम फ्री हैं सभी गेम्‍स

गूगल के इस प्रयोग से काफी लोग बहुत खुश होंगे, खासकर बच्चे जो आजकल इंटरनेट पर काफी समय गुजार रहे हैं। गूगल के ये गेम बिल्कुल सेफ हैं और फ्री भी हैं। ये बेहद आसान लेकिन मनोरंजक हैं। आप भी इन गेम्स को एक बार ट्राई कर सकते हैं।

08:39 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: घरों में रहने का है सुझाव

गू्गल ने अपने डूडल में लोगों को घरों में रहने के लिए जागरुक किया है। इसके लिए डूडल को अपने दोस्‍तों के साथ खेलते हुए दिखाया गया है तथा साथ ही घर में रहना ही कोरोना से बचाव का उपाय बताया है।

08:06 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: PAC-MAN

पैक मेन गेम वाले डूडल को गूगल ने 2010 में बनाया था। इसे आज इस सीरीज में दोबारा लगाया है।

07:44 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: Lockdown में गूगल के गेम्स की नई सीरीज

लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में बंद हैं और ऐसे में कई बार बोरियत भी महसूस होती हैं और लोगों की इसी बोरियत का हल Google लेकर आया है। Google ने अपने कुछ पुराने और लोकप्रिय गेम्स की थ्रोबैक Doodle सीरीज शुरू की है।

07:32 (IST)08 May 2020
Popular Google Doodle Games 2020: जानिए कैसे बनने लगे गूगल डूडल

सन् 2000 में, लैरी और सेर्गेई ने वर्तमान वेबमास्‍टर, डेनिस ह्वांग, जो उस समय एक प्रशिक्षु (इंटर्न) थे, से बास्तील दिवस के लिए कोई डूडल बनाने को कहा। उसे गूगल के यूज़र्स ने इतना ज़्यादा पसंद किया कि डेनिस को Google के मुख्‍य डूडलर के रूप में नियुक्त कर दिया गया और डूडल, Google होम पेज पर और भी नियमित रूप से दिखाई देने लगे।