बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं मैट्रिक के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। बिहार बोर्ड रविवावर (31 मार्च 2024) को परिणाम जारी करेगा। बिहार बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली थी और पिछले कुछ दिनों से यह संभावना जताई जा रही थी कि नतीजे शनिवार या रविवार को ही घोषित किए जा सकते हैं। शनिवार को बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया के माध्यम से तारीख का ऐलान कर दिया।

Bihar Board 10th Result 2024 Today LIVE: Check Direct LINK Here

बीएसईबी द्वारा पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई। इन तैयारियों में नतीजों के आंकड़े, पास पर्संटेज, फेल पर्संटेज, टॉपर्स के नाम, टॉपर्स की वेरिफिकेशन और टॉपर्स के इंटरव्यू के अलावा नतीजों को जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का नोटिफिकेशन भी शामिल है।

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2024 में इस साल 16.4 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था और छात्रों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए बिहार बोर्ड नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपलोड करने के अलावा तीन और सरकारी वेबसाइट पर एक्टिव कर दिए जाएंगे।

2.

Live Updates
22:35 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024:रविवार को 1:30 बजे आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रविवार को दोपहर 1:30 बजे घोषित करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नतीजे की घोषणा करेंगे। बोर्ड ने तारीख का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है। आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम का भी ऐलान करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण बिहार बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वह बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर नजर रखें।

21:56 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रविवार को होगा घोषित

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2024 की रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। रविवार को बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नतीजे की घोषणा करेंगे। आनंद किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1:30 होगी। बोर्ड ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

17:16 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स को प्रोविजनल मार्कशीट भी ऑनलाइन ही डाउनलोड करनी पड़ेगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद होमपेज पर कक्षा 10वीं या मैट्रिक परिणाम लिंक ओपना करना होगा। फिर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना है। अपनी डिटेल्स दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना है। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प वहीं मिलेगा।

16:47 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां देखें?

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के अलावा चार अन्य वेबसाइट पर भी एक्टिव किए जाएंगे।

1. Bihar Board Matric Result 2024 websites

2. biharboardonline.bihar.gov.in.2024

3. inter23.biharboardonline.com

4. secondary.biharboardonline.com

5. results.biharboardonline.com 2024

14:43 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: मार्कशीट में यह जानकारी होगी उपलब्ध

बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 का परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण मिलेंगे।

छात्र का नाम

पिता का नाम

कॉलेज/स्कूल का नाम

रोल कोड

रोल नंबर

रजिस्ट्रेशन नंबर

स्ट्रीम(विज्ञान/वाणिज्य/कला)

विषयवार अंक प्राप्त किये गये

एग्रिगेट मार्क्स

परिणाम की स्थिति

13:38 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: SMS के जरिए देख पाएंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी ही होने वाला है। 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच हुई परीक्षा के परिणाम के इंतजार में 16 लाख से अधिक छात्र हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स परिणाम SMS के जरिए भी देख पाएंगे। इसका तरीका कुछ इस प्रकार है।

अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करें BIHAR10 उसके बाद स्पेस देकर रोल-नंबर टाइप करें।

इसे 56263 पर भेज दें।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 विषयवार अंकों के रूप में उसी मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जारी किया जाएगा।

12:11 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार में कब हुई थीं मैट्रिक की परीक्षा?

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। हाल ही में बोर्ड ने कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा किया है। साथ ही टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी पूरा हो गया है। अब रिजल्ट का इंतजार सभी को है।

11:41 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: साल दर साल बेहतर हुआ 10वीं का परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों पर नजर डालेंगे तो पता चलता है कि, बीएसईबी 10वीं परिणामों का प्रदर्शन साल-दर-साल अच्छा होता जा रहा है। 2016 में बिहार बोर्ड 10वीं का पासिंग पर्संटेज 40 प्रतिशत था जो 2023 तक आते आते 81.04 यानी दोगुना हो चुका है। बीएसईबी 10वीं मैट्रिक का पिछले 8 साल का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा है।

2023 में 81.04 प्रतिशत

2022 में 79.88 प्रतिशत

2021 में 78.17 प्रतिशत

2020 में 80.59 प्रतिशत

2019 में 80.73 प्रतिशत

2018 में 68.89 प्रतिशत

2017 में 50.12 प्रतिशत

2016 में 40.16 प्रतिशत

11:09 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: BSEB के अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस का है सभी को इंतजार

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस का हर किसी को इंतजार है। आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ही परिणाम की घोषणा करेंगे, लेकिन उससे पहले रिजल्ट की तारीख का ऐलान भी किया जाएगा। रिजल्ट के बाद ऑनलाइन लिंक भी एक्टिव हो जाएगा।

10:34 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आज हो सकती है बड़ी घोषणा

बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। BSEB की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आनंद किशोर टॉपर्स के नाम की घोषणा भी करेंगे। बाद में बिहार बोर्ड टॉपर्स को पुरस्कृत भी करेगा।

09:15 (IST) 30 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आज हो सकती है बड़ी घोषणा

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आज कोई बड़ी घोषणा होने की प्रबल संभावना है। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की ओर से आज रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया जा सकता है और रविवार को परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेंगे। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। जो छात्र दो सब्जेक्ट में फेल होंगे वो कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं।

21:39 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: रिजल्ट की तारीख आने का है इंतजार

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा से पहले परिणाम घोषित होने की तारीख का भी इंतजार किया जा रहा है। माना यही जा रहा था कि रिजल्ट 30 या 31 मार्च को घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले तारीख की घोषणा BSEB की ओर से 1 दिन पहले की जानी है। अगर रिजल्ट शनिवार को आएंगे तो तारीख की घोषणा आज रात तक होने की संभावना है और अगर रिजल्ट रविवार को आएगा तो तारीख की घोषणा शनिवार को हो सकती है। तारीख की जानकारी सोशल मीडिया पर दी जाएगी।

20:47 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां से डाउनलोड होगी मार्कशीट?

स्टेप 1. छात्र सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे इसके 10th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने आई विंडो में अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. सही जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

स्टेप 5. नतीजों को जांचने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें

19:57 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहां होगी प्रसारित?

बिहार बोर्ड ने जब 12वीं के नतीजे घोषित किए थे तब प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण बिहार बोर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर हुआ था। 10वीं के परिणाम को लेकर भी यही होगा। BSEB की प्रेस कॉन्फ्रेंस को बिहार बोर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से ही स्ट्रीम किया जाएगा। छात्र बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2024 की लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक बीएसईबी यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं।

ये है BSEB के यूट्यूब चैनल का लिंक

https://www.youtube.com/@biharschoolexaminationboard748

18:47 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: 15 से 23 फरवरी के बीच हुई थी 10वीं की परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार पेपर देने वाले करीब 16 लाख छात्र कर रहे हैं। रिजल्ट की घोषणा 30 या 31 मार्च को होने की संभावना है। बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

18:17 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: कहां कहां देख सकते हैं बिहार 10वीं बोर्ड के परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के अलावा चार अन्य वेबसाइट पर भी एक्टिव किए जाएंगे।

1. Bihar Board Matric Result 2024 websites

2. biharboardonline.bihar.gov.in.2024

3. inter23.biharboardonline.com

4. secondary.biharboardonline.com

5. results.biharboardonline.com 2024

17:56 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: कब जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं के नतीजों का नोटिफिकेशन आज रात जारी हो सकता है, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में 30 मार्च को नतीजे जारी किए जा सकते हैं।

17:14 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: 10वीं के छात्रों को मिलेगा रिचेकिंग का विकल्प

बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक के नतीजे जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से नाखुश हों, वह अपने पेपर्स की दोबारा चांज के लिए आवेदन कर सकते हैं।

16:45 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बस एक SMS घर बैठे बताएगा बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे

बिहार बोर्ड की तरफ से छात्रों की भारी संख्या को देखते हुए 10वीं मैट्रिक के नतीजों को देखने की सुविधा कई कई प्लेटफॉर्म पर दी है, जिसमें SMS भी शामिल है। अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तो बस एक एसएमएस भेजकर आप अपने नजीते जान सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल की मैसेज एप्लिकेशन में जाएं।

स्टेप 2. मैसेज ऐप में जाकर नया मैसेज भेजने का विकल्प चुनें।

स्टेप 3. मैसेज बॉडी में BIHAR10 रोल नंबर लिखें।

स्टेप 4. अब इस मैसेज को 56263 पर सेंड कर दें।

स्टेप 5. मैसेज सेंड करने के कुछ सेकंड बाद ही आपके फोन में आपका रिजल्ट मैसेज के रूप में आ जाएगा।

15:46 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: कंपार्टमेंट के लिए क्या है प्रावधान

बिहार बोर्ड नतीजे जारी होने के बाद जो छात्र दो विषय में फेल होंगे, उनको बोर्ड पूरक परीक्षा में बैठने का मौका देगा। फेल विषयों की परीक्षा देकर छात्र अगली कक्षा में जाने के पात्र बन सकते हैं।

15:14 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: कब आएगा प्रेस कॉन्फ्रेंस का नोटिफिकेशन

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी करने के लिए बीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करता है, जिसका नोटिफिकेशन आज किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

10:18 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है बीएसईबी

बीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 रिलीज की तारीख बोर्ड अधिकारियों द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आने के बाद छात्रों के बीच 10वीं के नतीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र बीएसईबी के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर जाकर भी लेटेस्ट अपडेट हासिल कर सकते हैं।

https://twitter.com/officialbseb

09:36 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों को लेकर आई ताजा अपडेट के अनुसार, बीएसईबी आज किसी भी वक्त मैट्रिक के नतीजों को जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

22:39 (IST) 28 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: पिछले साल के टॉपर को कितने मार्क्स मिले थे?

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम में इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के एमडी रुम्मन अशरफ ने टॉप किया था। उन्हें 500 में से 489 अंक मिले थे। रुम्मन को 97.8 प्रतिशत अंक आए था।

21:37 (IST) 28 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: रिजल्ट आने के बाद कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी क्योंकि आगे एडमिशन के लिए मार्कशीट जरूरी होगी। इन स्टेप्स को फॉलो कर आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

- रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं

- होम पेज पर 'मैट्रिक रिजल्ट 2023' वाले लिंक पर क्लिक करें।

- जो विंडो खुलेगी वहां अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।

- सबमिट करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जो आपका परिणाम होगा। वहीं से मार्कशीट को डाउनलोड और प्रिंट आउट लिया जा सकता है।

20:56 (IST) 28 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: मैसेज पर ऐसे देखें 10वीं के परिणाम

बिहार बोर्ड 30 या 31 मार्च को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट आने के बाद नतीजे आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in 2024) पर देख सकते हैं। हालांकि उस वक्त साइट पर लोड के चलते परिणाम देखने पर दिक्कत आती है। ऐसे में मैसेज के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। उसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। टाइप करें BIHAR10 रोल-नंबर

  • इसे 56263 पर भेजें
  • आपका Bihar Board 10वीं Result 2024 बोर्ड द्वारा उसी नंबर पर भेजा जाएगा।
  • 20:03 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के पिछले पांच साल में कब और किस टाइम आए नतीजे

    2023- 31 मार्च दोपहर 1:30 बजे.

    2022- 31 मार्च दोपहर 3:00 बजे

    2021- 5 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे

    2020- 26 मई दोपहर 12:30 बजे

    2019- 6 अप्रैल दोपहर 1 बजे

    18:37 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी

    बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को यह जान लेना बहुत जरूरी है कि पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। छात्रों को पास होने के लिए सभी सब्जेक्ट में कुल मिलाकर 150 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

    17:57 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: कितने छात्रों ने दिए थे बिहार बोर्ड 10वीं 2024 एग्जाम

    बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक की परीक्षा में इस साल 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जो अब अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

    17:31 (IST) 28 Mar 2024
    Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: दो सब्जेक्ट में फेल होने पर क्या होगा ?

    बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं, नतीजे जारी होने के बाद जो छात्र दो विषयों में फेल हो गए हैं उन्हें बीएसईबी पूरक परिक्षा (कम्पार्टमेंट एग्जाम) में बैठने का मौका देता है, जिसमें पास होकर वो अगली कक्षा में जा सकते हैं।