Odisha JEE Result 2022 Out: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 (OJEE Exam 2022) का रिजल्ट (Odisha JEE Result 2022) घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in और odishajee.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री प्रीतिरंजन घराई ने राज्य तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीटीई और वीटी) के सभागार में घोषित किया। इस साल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में करीब 58,000 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 4 जुलाई 2022 से 8 जुलाई 2022 तक किया गया था।अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली में दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक और तीसरी पाली में परीक्षा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक चली थी।
परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा निर्धारित 61 केंद्र पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब जल्द ही दाखिले के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। काउंसलिंग कार्यक्रम की जानकारी के लिए परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
How to Check Odisha JEE Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
-अब OJEE 2022 rank card link पर क्लिक करें।
-रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।