Odisha CHSE Class 12 Result 2022: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ओडिशा की ओर से आज यानी की 8 अगस्त 2022 को 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट (Odisha CHSE Class 12 Result 2022) घोषित किया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड की ओर से 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 8 अगस्त को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर भी अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा 28 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 3 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत आयोजित की गई थी।
बता दें कि बोर्ड ने 27 जुलाई 2022 को 12वीं साइंस और कामर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया था। साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 78077 विद्यार्थी और कामर्स स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 24,136 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 12वीं साइंस में 94.12 फीसदी और कामर्स स्ट्रीम में 89.2 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे।
साइंस स्ट्रीम में 94.52 फीसदी छात्राएं और 93.82 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं का पास प्रतिशत 90.71 और छात्रों का पास प्रतिशत 88.32 फीसदी दर्ज किया गया था।
How to Check Odisha CHSE Class 12 Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Odisha CHSE Class 12 Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
