ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) शुक्रवार (27 मई) को कला (आर्ट्स) और वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय का परिणाम घोषित करेगा। सभी परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं।

शुक्रवार (27 मई) को ओडिशा बोर्ड 12वीं कला और वाणिज्य के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। ओडिशा बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन मार्च महीने में किया गया था। इससे पहले ओडिशा बोर्ड ने 13 मई को 12वीं के विज्ञान संकाय (साइंस स्ट्रीम) का परिणाम घोषित किया है। इस साल ओडिशा बोर्ड द्वारा आयोजित विज्ञान संकाय की परीक्षा में लगभग 85,000 छात्र शामिल हुए थे।