UGC NET December Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने UGC NET / JRF दिसंबर सत्र के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET दिसंबर परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
NTA UGC NET दिसंबर 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 07 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि : 07 नवंबर 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि : 07 नवंबर 2025
करेक्शन विंडो : 10 से 12 नवंबर 2025
परीक्षा तिथि : 31 दिसंबर 2025 – 07 जनवरी 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी : 20 दिसंबर 2025
एडमिट कार्ड जारी : 28 दिसंबर 2025 (उपलब्ध)
रिजल्ट : जल्द जारी किया जाएगा
UGC NET दिसंबर 2026 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1. NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर UGC NET / Latest News / Public Notice सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब सामने दिख रहे UGC NET December Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
स्टेप 5. अब Submit या Login पर क्लिक करें।
स्टेप 6. अब आपका यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7. परीक्षा दिवस के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर रखें।
एडमिट कार्ड पर क्या मिलेंगी जानकारियां ?
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा तिथि और शिफ्ट
परीक्षा केंद्र का पता
विषय (Subject)
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
परीक्षा दिवस के लिए ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) अनिवार्य है
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा
परीक्षा से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है
NTA UGC NET 2025 : चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन
एडमिट कार्ड जारी
लिखित परीक्षा (CBT)
रिजल्ट की घोषणा
JRF / Assistant Professor के लिए अंतिम पात्रता
UGC NET एडमिट कार्ड से जुड़े लगातार पूछे जाने वाले जरूरी सवाल और उनके जवाब
प्रश्न: UGC NET दिसंबर 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी हुआ?
उत्तर: परीक्षा से कुछ दिन पहले, 28 दिसंबर 2025 को।
प्रश्न: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करके।
प्रश्न: क्या एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड एक ही हैं?
उत्तर: नहीं, एग्जाम सिटी स्लिप अलग होती है, एडमिट कार्ड अलग जारी किया जाता है।
प्रश्न: एग्जाम सिटी स्लिप में क्या जानकारी होती है?
उत्तर: परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी।
प्रश्न: NTA की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
उत्तर: ugcnet.nta.ac.in
Jansatta Education Expert Advice
UGC NET परीक्षा देश की सबसे महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए उम्मीदवार Assistant Professor और JRF (Junior Research Fellowship) के लिए योग्य माने जाते हैं। इसलिए उम्मीदवार समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरण अच्छे से जांच लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
Direct link to download NTA UGC NET December Admit Card 2025
