JEE Main 2024 Session 2 Admit Card Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2024 सेशन 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जेईई मेन 2024 सेशन 2 की परीक्षाएं 4 से 12 अप्रैल, 2024 तक आयोजित होने वाली हैं। जिन उम्मीदवारों ने अपने जेईई मेन 2024 सेशन 2 एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वे  यहां दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड की पीडीएफ निकाल सकते हैं।

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card: कब आयोजित होंगी परीक्षाएं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने 4 से 6 अप्रैल, 2024 तक आयोजित होने वाले जेईई मेन 2024 सेशन 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

जारी किए गए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2024 सेशन 2 पेपर 1 बीटेक और बीई परीक्षा 4 से 9 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी। ये एग्जाम दो शिफ्ट में कंडक्ट किए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने जेईई मेन 2024 सेशन 2 का हॉल टिकट डाउनलोड कर लेना चाहिए।

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card: कहां से करें डाउनलोड ?

जेईई मेन 2024 सेशन 2 एग्जाम के लिए आवदेन करने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जेईई मेन 2024 सेशन 2 एडमिट कार्ड को यहां दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें जेईई मेन 2024 सेशन 2 एडमिट कार्ड ?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 31 मार्च, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2024 सेशन 2 हॉल टिकट जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड 4 से 6 अप्रैल, 2024 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किए गए हैं।

स्टेप 1. जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन नंबर और बर्थडेट को दर्ज कर लॉगिन करें।

स्टेप 4. सही डिटेल दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड दिख जाएगा।

स्टेप 5. एडमिट कार्ड की जांच करने के बाद आप इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट निकालकर रखें।

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card: एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी यह जानकारी

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. आवेदन संख्या
  4. परीक्षा का नाम
  5. लिंग
  6. विषय
  7. एग्जाम शेड्यूल
  8. उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
    9.परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  9. रिपोर्टिंग टाइम