JEE Main 2022 Paper 2 Result Released: जेईई मेन 2022 पेपर 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी जोसा काउंसलिंग 2022 में शामिल होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। पेपर 1 के नतीजे 8 अगस्त 2022 को घोषित किए गए थे। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 25 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक किया गया था। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी।
वहीं जेईई मेन 2022 सेशन 1 के नतीजे 11 जुलाई 2022 को घोषित किए गए थे। वहीं सेशन 1 की परीक्षा में 14 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त किया था। परीक्षा 23 जून 2022 से 29 जून 2022 तक पूरे भारत और विदेशों में 500 से अधिक केंद्रों पर हुई थी। एनटीए के अनुसार जेईई मेन 2022 दोनों सेशन की परीक्षा के लिए 1026799 अभर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबिक दोनों सत्र की परीक्षा में 905590 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
NTA JEE Main 2022 Paper 2 Result Declared: How to check step by step
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए जेईई मेन 2022 पेपर 2 स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।