National Testing Agency (NTA) की JEE Main I और UGC NET परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इसी के साथ ही मॉक टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन भी जारी है। चलिए सबसे पहले जानते हैं मॉक टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का तरीका। मॉक टेस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए विजिट करें वेबसाइट http://www.nta.ac.in पर। होम पेज पर ही आपको “Student Registration(For Mock Test)” लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करें। अब आपको लॉगइन मेथड चुनना होगा। आप गूगल, फेसबुक या मोबाइल नंबर से लॉगइन कर सकते हैं। कोई भी एक तरीका चुनें और रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस फॉलो करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप मॉक टेस्ट अटेम्प्ट कर सकते हैं।
बता दें मॉक टेस्ट के साथ ही Training Practice Center का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। UGC NET, JEE, NEET और अन्य कोर्सेज के एंट्रेंस एग्जाम्स का पैटर्न समझने के लिए भी स्टूडेंट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। Training Practice Center रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी आपको nta.ac.in पर विजिट करना होगा। होम पेज पर ही आपको “Training Practice Center” का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स सबमिट करें। सभी डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
UGC-NET दिसंबर 2018 और JEE Main I के लिए रजिस्ट्रेशन 1 से 30 सितंबर 2018 तक चलेगा। UGC-NET दिसंबर 2018 की परीक्षाएं 9 से 23 दिसंबर 2018 तक आयोजित होंगी। इसके एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2018 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा के अंतिम नतीजे 10 जनवरी 2019 को घोषित होंगे। वहीं JEE-Main I की परीक्षाएं 6 से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित होंगी। इसके एडमिट कार्ड 17 दिसंबर 2018 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा के नतीजे 31 जनवरी 2019 को जारी कर दिए जाएंगे।
