NIOS 10th, 12th Exam Date 2022: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10वीं और 12वीं थ्योरी परीक्षाओं की डेट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।

जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार थ्योरी परीक्षाएं 12 अक्टूबर 2022 से 23 नवंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जाएंगी। एनआईओएस की ओर से जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के 6 सप्ताह बाद घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

सफल छात्रों को सीधे उनके संबंधित एआई के माध्यम से मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट और माइग्रेशन-कम-ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। रद्द किए गए एआई के मामले में, दस्तावेज उन्हें संबंधित क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एनआईओएस में उपलब्ध उनके आवासीय पते पर डाक द्वारा भेजे जाएंगे।

बता दें कि अप्रैल 2022 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 4 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 के बीच किया गया था। 10वीं और 12वीं परीक्षा में 1 लाख के करीब परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नतीजे 15 जून 2022 को घोषित किए गए थे। 10वीं में 50.53 फीसदी और 12वीं में 52.23 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे।

How to Check NIOS 10th, 12th Exam Date 2022: ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए परीक्षा सेक्शन में जाएं।
-यहां परीक्षा कार्यक्रम के लिंक पर क्लिक करें।
-परीक्षा शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।