NIOS 12th Result 2025 for April Session: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल/मई 2025 सत्र के लिए कक्षा 12 (वरिष्ठ माध्यमिक) सार्वजनिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, वह अब आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in और results.nios.ac.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने परिणाम चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

NIOS 12th Result 2025: क्या रहा इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत ?

अप्रैल/मई 2025 सत्र के लिए कक्षा 12 परिणाम जारी हो गया है, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.72 फीसदी दर्ज की गई है।

NIOS 12th Result 2025: कब आयोजित हुई थी परीक्षा ?

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने अप्रैल/मई 2025 सत्र के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल से 19 मई की अवधि में किया था, जिसमें कुल 1,46,627 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

NIOS 12th Result 2025: लिंगवार छात्रों का विवरण

ओपन स्कूल 12वीं की अप्रैल/मई 2025 में जो छात्र शामिल हुए थे, उसमें 96,404 पुरुष, 50,145 महिला और 78 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल हैं। इनमें से 94,457 छात्रों को संस्थान द्वारा प्रमाणित किया गया है।

कैसे चेक करें एनआईओएस कक्षा 12वीं परिणाम 2025 ?

एनआईओएस कक्षा 12वीं परिणाम 2025 का इंतजार कर रहे छात्र, यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in या results.nios.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध, कक्षा 12 परिणाम 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नामांकन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4: अब आपका एनआईओएस कक्षा 12वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5: रिजल्ट की जांच करें और उसे डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।