NIOS 10th 12th Results 2022 Declared: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2022 में किया गया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 10वीं और 12वीं परीक्षा में 1 लाख के करीब परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 के बीच किया गया था। 10वीं में 50.53 फीसदी और 12वीं में 52.23 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
छात्र अगले सत्र की परीक्षा और रिजल्ट संबंधी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं। छात्र अपने एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2022 दस्तावेज अध्ययन केंद्रों से एकत्र कर सकते हैं।
NIOS 10th 12th Results 2022 Declared How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर जाएं।
3.यहां 10वीं 12 अप्रैल परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
4.रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।