NEET UG 2018-2019 Exam Date, Schedule, Syllabus, Online Registration: National Eligibility cum Entrance Test (NEET) का एग्जाम साल में 2 बार होगा। इसकी जानकारी मानव मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने घोषणा की थी। मंत्री ने कहा था कि एग्जाम में बदलाव का उद्देश्य और बेहतरीन छात्रों को मौका देना है। यह छात्रों को और अधिक संभावना देगा जिससे साल में एक दिन में आयोजित एक भी परीक्षा के कारण होने वाले तनाव को कम करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। हालांकि, दोनों एग्जाम्स में बैठना अनिवार्य नहीं होगा।

स्टूडेंट को एक बार एग्जाम देना है या दो बार देना है यह उस पर निर्भर करेगा। स्टूडेंट को जो भी बेस्ट स्कोर होगा वही माना जाएगा। NEET 2018-19 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2018 में शुरू हो जाएंगे।

NEET UG 2018- 2019 schedule
February 2019 एग्जाम
एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2018
एग्जाम की तारीख: 3 फरवरी से 17 फरवरी 2019
रिजल्ट का समय: मार्च 2019

मई 2019 के एग्जाम का शेड्यूल

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख: मार्च के दूसरे सप्ताह में
एग्जाम की तारीख: 12 मई 2019 से 26 मई 2019
रिजल्ट घोषित होने की तारीख: जून 2019

NEET परीक्षा आमतौर पर 3 घंटे के लिए होती है। कैंडिडेट्स का फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में उनके ज्ञान पर परीक्षण किया जाता है। इस पाठ्यक्रम में कक्षा 11 और 12 एनसीईआरटी का पूरा सिलेबस शामिल है। NEET के एग्जाम में निगेटिव मार्किंग होती है।