MSBTE Diploma Winter Result 2018: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (MSBTE) ने शीतकालीन डिप्लोमा परीक्षा 2018 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी एमएसबीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट msbte.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक:- 1. ऑफिशियल वेबसाइट msbte.org.in पर जाएं। 2. होमपेज पर दिख रहे ‘Winter 2018 Diploma Results’ लिंक पर क्लिक करें। 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद इनरॉलमेंट नंबर/सीट नंबर डालें। 4. इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। 5. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। 6. रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट करें।
बता दें कि बीते साल अक्टूबर और नवंबर महीने में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 3 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इससे पहले ग्रीष्मकालीन डिप्लोमा परीक्षा परिणाम बीते साल 6 जून 2018 को जारी किया गया था।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन महाराष्ट्र सरकार का स्वायत्त बोर्ड है। यह तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक संस्थानों और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देता है और उन्हें नियंत्रित करता है। यह बोर्ड महाराष्ट्र के कॉलेजों व संस्थानों में डिप्लोमा, पोस्ट डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स को नियंत्रित करता है।