MPPSC State Service Exam Date 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप A और ग्रुप B के कुल 155 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये पद राज्य सरकार के विभिन्न प्रशासनिक और संबद्ध विभागों में भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है।
MPPSC SSE 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026 (दोपहर 12 बजे तक)
आवेदन सुधार : 20 फरवरी से 27 फरवरी 2026
प्रारंभिक परीक्षा : 22 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 12 मार्च 2026 (संभावित)
MPPSC Recruitment 2026: पदों का विवरण
सामान्य प्रशासन विभाग सहित विभिन्न विभागों में पद
डिप्टी कलेक्टर – 17 पद
उप पुलिस अधीक्षक (DSP) – 18 पद
वाणिज्य कर अधिकारी – 3 पद
जिला पंजीयक – 1 पद
सहायक आयुक्त सहकारिता / सहायक पंजीयक सहकारी संस्था – 1 पद
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (श्रेणी B) – 4 पद
अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त – 15 पद
खंड विकास अधिकारी – 5 पद
सहायक संचालक, जनसंपर्क विभाग – 4 पद
आदिवासी कार्य विभाग (क्षेत्र समन्वयक/BDO) – 2 पद
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी / सहायक संचालक – 1 पद
बाल विकास परियोजना अधिकारी – 4 पद
खंड विकास महिला सशक्तिकरण अधिकारी – 39 पद
नायब तहसीलदार – 4 पद
आबकारी उप निरीक्षक – 10 पद
उप पंजीयक – 7 पद
सहकारी विस्तार अधिकारी – 16 पद
सहायक श्रम अधिकारी – 1 पद
मुख्य नगर पालिका अधिकारी – 5 पद
कुल पदों की संख्या: 155
MPPSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थी: 500 रुपये
मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS): 250 रुपये
MPPSC SSE 2026: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
पदों के अनुसार विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
MPPSC SSE 2026: चयन प्रक्रिया
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा के तहत चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
मुख्य परीक्षा (Main Exam)
साक्षात्कार (Interview)
MPPSC SSE 2026: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, मगर आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है।
