MPPSC Food Safety Officer Result 2026: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह लिखित परीक्षा भर्ती प्रक्रिया के अंत को दर्शाता है, जिसमें कुल 123 पदों के लिए चयन किया जाएगा। आयोग ने MPPSC FSO Exam 2025 का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को किया गया था और परिणाम 21 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। अब सभी योग्य उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।
MPPSC FSO रिजल्ट 2026 – मुख्य जानकारी
परीक्षा की तारीख: 14 दिसंबर 2025
रिजल्ट घोषित: 21 जनवरी 2026
कुल रिक्त पद: 123
अगला चरण: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइट: mppsc.mp.gov.in
MPPSC FSO Result 2026 कैसे डाउनलोड करें
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर Results या What’s New सेक्शन खोजें।
स्टेप 3. लिंक “MPPSC Food Safety Officer Result 2026” पर क्लिक करें।
स्टेप 4. PDF फाइल डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर या नाम की जांच करें।
स्टेप 5. भविष्य में संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव या प्रिंट करें।
MPPSC FSO 2026 के लिए क्या है चयन प्रक्रिया ?
रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए तैयारी करनी होगी। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और सभी आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज़:
ऑनलाइन आवेदन पत्र की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी
जन्मतिथि प्रमाण (10वीं की मार्कशीट)
शैक्षणिक प्रमाणपत्र
मध्यप्रदेश निवासी प्रमाणपत्र
रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाणपत्र
Jansatta Education Expert Advice
MPPSC FSO Result 2026 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो चुका है, जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की तैयारी शुरू करें क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख तक सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है।
MPPSC Food Safety Officer Result 2026 Direct Link
