MPPSC Exam Date 2026 Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी इस टेंटेटिव कैलेंडर में कुल 10 भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं। आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन हाईकोर्ट के निर्देश मिलने के बाद ही किया जाएगा। वहीं 2026 की सबसे पहली परीक्षा सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस) की होगी, जो 4 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है।

MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2026: प्रमुख परीक्षाएं और तारीखें

प्रारंभिक व तकनीकी परीक्षाएं

सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस) परीक्षा 2025 – 4 जनवरी 2026

सहायक संचालक (तकनीकी), उप संचालक व प्राचार्य (क्लास-II) परीक्षा 2025 – 22 फरवरी 2026

राज्य अभियंत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 – 22 मार्च 2026

राज्य सेवा एवं वन सेवा परीक्षा

MPPSC राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 – 26 अप्रैल 2026

सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (तीन चरणों में)

फेज-I – 12 जुलाई 2026

फेज-II – 2 अगस्त 2026

फेज-III – 30 अगस्त 2026

मुख्य परीक्षाएं

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 – 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 – 27 सितंबर 2026

Jansatta Education Expert Advice

MPPSC ने साफ किया है कि यह कैलेंडर अस्थायी (Tentative) है। प्रशासनिक कारणों या कानूनी निर्देशों के चलते परीक्षा तिथियों में बदलाव संभव है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।