MP Board MPBSE 10th, 12th Supplementary Result 2022 declared at mpresults.nic.in: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने MPBSE 10th, 12th Supplementary Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

MPBSE Supplementary Exam 2022: जून में हुई थी परीक्षा

आधिकारिक सूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षा 21 जून से 30 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में 287642 छात्र और 12वीं में 87429 छात्र शामिल हुए थे। यह परीक्षा ऐसे छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जिन्होंने एमपीबीएसई परीक्षा के एक या दो विषय में 33% से कम अंक हासिल किया था और उन्हें कंपार्टमेंट में रखा गया था।

How to download MPBSE MP Board Class 10th, 12th Supplementary Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे ‘MPBSE Class 10th / 12th Supplementary Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब आप MPBSE 10th, 12th Supplementary Result 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

MP Board Supplementary Result 2022: अप्रैल में घोषित हुआ था रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि, 12वीं‌ की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक चली थी। एमपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2022 को घोषित किया गया था। बता दें कि 10वीं में नैन्सी दुबे और सुचिता पाण्डेय ने पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, 12वीं में 494 अंकों के साथ प्रगति मित्तल ने टॉप किया था।