MP Board Result 2024, MP Board Class 10th 12th Result 2024 Kab Aayega: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन सफलता पूर्वक कर चुका है, जिसके बाद इन बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों को अपने परिणामों का इंतजार है। एमपीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी 2024 से शुरू होकर 28 फरवरी 2024 तक चली थीं, जबकि एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जहां छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपने परिणामों की जांच कर सकेंगे।
MPBSE MP Board Result 2024: कब आएगा एमपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम ?
एमपी बोर्ड की तरफ से अभी तक 10वी, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजों को जारी करने के लिए कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। मगर बोर्ड सूत्रों की मानें तो मई के आखिरी अप्रैल या मई के आखिरी सप्ताह में परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
MPBSE MP Board Result 2024: क्या कहा है एमपी बोर्ड नतीजों का पिछला पैटर्न ?
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों का पिछला पैटर्न देखें तो साल 2023 में नतीजे 25 मई को जारी किए गए थे, जबकि साल 2022 में नतीजों की घोषणा 29 अप्रैल के दिन की गई थी।
MPBSE MP Board Result 2024: कैसे देखें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024
स्टेप 1. छात्र को सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना है।
स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे रहे लेफ्ट साइड के मेन्यू में लास्ट में परिणाम का टैब दिखेगा उसपर क्लिक करें।
स्टेप 3. परिणाम टैप पर क्लिक करने के बाद आपको सामने दिख रहे MP Board 12th Result 2024 या MP Board 10th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 4. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुली विंडो में अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 5. इस प्रोसेस के बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट निकाल लें।