मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) दोनों क्लास के रिजल्ट गुरुवार (25 मई, 2023) को जारी कर देगा। एक बार रिजल्ट की घोषणा के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in पर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्रों की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। इस बार 10वीं की बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च को शुरू हुई थी और 27 मार्च तक चली थी। 12वीं के एग्जाम 2 मार्च से 1 अप्रैल तक हुए थे। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेपर होता था।
इन वेबसाइट्स पर चेक करें अपना परिणाम-
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mpresults.nic.in
एक बार परिणामों की घोषणा होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट होने के बाद छात्रों को होमपेज पर मध्य प्रदेश के बोर्ड के रिजल्ट का लिंक नजर आएगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
- अब पूछी गई जानकारियां दर्ज कर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब भविष्य के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट ले लें।
पिछले साल 29 अप्रैल को दोपहर एक बजे परिणाम जारी किए गए थे और इस बार दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। 2022 में 18 फरवरी से 20 मार्च के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था और 18 लाख छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। उस साल 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 72.72 फीसद था। लड़कों का पास प्रतिशथ 69.94 फीसद था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 75.64 फीसद था। उससे पहले साल 2021 में कोरोना महामारी के कारण पास प्रतिशत 100 फीसद था क्योंकि मध्य प्रदेश बोर्ड ने अससेमेंट पॉलिसी तहत सभी छात्रों को पास कर दिया था।