मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एमपी एसईटी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

MP SET 2024: कब होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2024 यानी एपी एसईटी 2024 का आयोजन 15 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा, जिसे सिंगल शिफ्ट में ही पूरा किया जाएगा।

MP SET 2024: एग्जाम पैटर्न क्या है ?

एमपी एसईटी लिखित परीक्षा 20 विषयों में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो पेपर होंगे। उम्मीदवारों के लिए पहला प्रश्न पत्र हल करना अनिवार्य है, जिसमें सामान्य शिक्षण और शोध योग्यता के प्रश्न होंगे। दूसरा प्रश्न पत्र वैकल्पिक होगा जिसमें उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय के प्रश्न होंगे।

MP SET 2024: परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पास होने के लिए कितने न्यूनतम अंक लाने हैं उनकी डिटेल इस प्रकार है।

MP SET 2024: अनारक्षित श्रेणी- 40% अंक

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) और विकलांग उम्मीदवार- 35% अंक

MP SET 2024: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड ?

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद MP SET Admit Card 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब एक एक नया पेज खुलेगा, जिसके ब्लैंक फील्ड में लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. अब स्क्रीन पर आपका MP SET Admit Card 2024 प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. एडमिट कार्ड की जांच करके इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।