MP Police Constable Answer Key 2025 को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। यह प्रोविजनल आंसर की 17 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। जिन उम्मीदवारों ने MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में भाग लिया था, वे अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
MP पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य पुलिस में करीब 7500 पदों को भरा जाएगा।
MP Police Constable Answer Key 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
| नोटिफिकेशन जारी | 13 सितंबर 2025 |
| आवेदन शुरू | 15 सितंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06 अक्टूबर 2025 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 06 अक्टूबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | 26 अक्टूबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 |
| आंसर की जारी | 17 दिसंबर 2025 |
| आपत्ति दर्ज | 17 से 20 दिसंबर 2025 |
| रिजल्ट | जल्द घोषित होगा |
MP Police Constable Answer Key 2025 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
MP Police Constable Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?
MP पुलिस कांस्टेबल आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. “MP Police Constable Answer Key / Check Marks 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 5. आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
MP Police Constable Physical Eligibility 2025
| मापदंड | पुरुष | महिला |
| ऊंचाई | UR/OBC/SC: 168 सेमी | ST: 160 सेमी 155 सेमी |
| छाती | 81-86 सेमी | लागू नहीं |
| दौड़ | 800 मीटर (198.3 सेकंड) | 800 मीटर (261.8 सेकंड) |
| लंबी कूद | 2.96 मीटर | 2.85 मीटर |
| गोला फेंक | 3.83 मीटर | 2.85 मीटर |
MP Police Constable Salary 2025
| विवरण | राशि |
| मासिक वेतन | 19,500 से 62,000 |
| अन्य भत्ते | सरकारी नियमों के अनुसार |
MP Police Constable 2025 चयन प्रक्रिया
MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी की जाएगी।
लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)
शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा (PET & PST)
मेडिकल टेस्ट
दस्तावेज़ सत्यापन
Jansatta Education Expert Advice
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करें और नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए नियमित रूप से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
MP Police Constable Answer Key 2025 Direct Link
