MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज 4 जुलाई, 2025 को एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके एमपी आबकारी कांस्टेबल (रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दी गई है। एमपीपीएससी द्वारा जारी की गई इस सरकारी नौकरी 2025 के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, 2025 को  पूरे राज्य में बोर्ड द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

एमपी आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो वाला पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आ अन्य कोई सरकारी आईडी लेकर जाना होगा, ताकि परीक्षा केंद्र पर होने वाली उम्मीदवारों की वेरिफिकेशन प्रोसेस में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें ?

स्टेप 1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध, “एडमिट कार्ड” के टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नए खुले पेज पर दिख रहे ‘एमपी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब ब्लैंक फील्ड में अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका एमपी आबकारी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड की जांच करें और परीक्षा केंद्र के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

Live Updates
17:58 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: एमपी एक्साइज कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न 2025

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) की अवधि 2 घंटे होगी, जिसमें प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में होगा। इस परीक्षा का कठनाई स्तर कक्षा 10वीं का होगा। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक यूआर के लिए 60 प्रतिशत, एससी / एसटी / ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 50 प्रतिशत हैं।

17:27 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: परीक्षा केंद्र पर बिल्कुल न ले जाएं ये चीजें

कैलकुलेटर,

मोबाइल फोन,

ब्लूटूथ डिवाइस,

प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर,

घड़ी अलार्म,

सुनने वाले उपकरण,

रिकॉर्डिंग डिवाइस,

सन ग्लास और व्हाइटनर

16:41 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: परीक्षा केंद्र पर ले जाने होंगे ये वैध पहचान पत्र

एमपी आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर होने वाली वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए नीचे बताए गए पहचान पत्रों में से किसी को भी लेकर जा सकते हैं।

आधार कार्ड।

राशन कार्ड।

ड्राइविंग लाइसेंस।

बैंक पासबुक।

पासपोर्ट।

राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी कोई भी अधिकृत पहचान पत्र।

वोटर आईडी।

कॉलेज/विश्वविद्यालय आईडी (यदि पढ़ाई कर रहे हैं)।

पैन कार्ड।

16:06 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: एडमिट कार्ड पर मिलेगी यह जानकारी

उम्मीदवार का नाम।

पिता का नाम।

जन्म तिथि।

लिंग (पुरुष/महिला)।

परीक्षा केंद्र कोड।

टेस्ट सेंटर।

आवेदक की तस्वीर।

पंजीकरण संख्या।

परीक्षा की तिथि।

निरीक्षक के हस्ताक्षर के लिए स्थान।

उम्मीदवार के हस्ताक्षर के लिए स्थान।

15:05 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया

एमपी आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया को चार चरणों में विभाजित किया गया है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।

पहला चरण- लिखित परीक्षा

दूसरा चरण- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)

तीसरा चरण- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)

चौथा चरण- दस्तावेज सत्यापन

13:34 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: कैसे डाउनलोड करें एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड ?

एमपी आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट-esb.mp.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करने के बाद अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

13:29 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड आज 4 जुलाई, 2025 को एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

13:11 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: कितने उम्मीदवार देंगे परीक्षा ?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 5 जुलाई को आयोजित की जा रही एमपी आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 में 2.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

12:17 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें ?

स्टेप 1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध, “एडमिट कार्ड” के टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3. नए खुले पेज पर दिख रहे ‘एमपी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब ब्लैंक फील्ड में अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका एमपी आबकारी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड की जांच करें और परीक्षा केंद्र के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

11:53 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: उम्मीदवारों के लिए निर्देश

एमपी आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो वाला पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आ अन्य कोई सरकारी आईडी लेकर जाना होगा, ताकि परीक्षा केंद्र पर होने वाली उम्मीदवारों की वेरिफिकेशन प्रोसेस में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

11:19 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: कब होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड एमपी आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 5 जुलाई, 2025 को करेगा।

10:54 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE: कहां जारी होगा एडमिट कार्ड ?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपी आबकारी कांस्टेबल (आबकारी रक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी करेगा।

10:52 (IST) 4 Jul 2025
MP Excise Constable Admit Card 2025 LIVE एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब होगा जारी ?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड आज एमपी आबकारी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 को जारी करेगा, जिसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस यहां मिलेगा।