MP Board Class 10th 12th Result 2024 Kab Aayega : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) बहुत जल्द छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने वाला है। एमपी बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से 5 मार्च 2024 के दौरान किया गया था। अगर आप भी एमपी बोर्ड के छात्र हैं और 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे हैं,तो यहां जान लीजिए एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर के नतीजों की सबसे लेटेस्ट और सटीक जानकारी।
MPBSE MP Board Class 10th 12th Result Date and Time
MP Board Class 10th 12th Result 2024: कब-कब आयोजित हुई थी 10वीं, 12वीं की परीक्षा ?
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को अलग अलग दिनों में आयोजित किया गया था। सबसे पहले 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था जो 5 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2024 को खत्म हुई थी। दूसरी तरफ 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 6 फरवरी से किया गया था जिनका समापन 5 मार्च 2024 को हुआ था।
MP Board Class 10th 12th Result 2024: कब आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल या मई के आखिरी सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, एमपी बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
MP Board Class 10th 12th Result 2024: पिछले साल कब हुए थे एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी ?
एमपी बोर्ड ने पिछले साल यानी 2023 में 10वीं और 12वीं के नतीजों को 25 मई के दिन जारी किया था,जबकि 2022 में नतीजे 29 अप्रैल को जारी किए गए थे। इस पैटर्न के आधार पर एमपी बोर्ड इस बार भी नतीजों को जारी कर सकता है।
MP Board Class 10th 12th Result 2024: सबसे पहले कहां अपलोड होंगे एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जहां छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपने परिणामों की जांच कर सकेंगे।
MPBSE MP Board Result 2024: कैसे देखें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024
स्टेप 1. छात्र को सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना है।
स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे रहे लेफ्ट साइड के मेन्यू में लास्ट में परिणाम का टैब दिखेगा उसपर क्लिक करें।
स्टेप 3. परिणाम टैप पर क्लिक करने के बाद आपको सामने दिख रहे MP Board 12th Result 2024 या MP Board 10th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 4. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुली विंडो में अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 5. इस प्रोसेस के बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट निकाल लें।