MP Board 10th 12th Result 2024 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश छात्रों के इंतजार को खत्म करने के लिए काफी तेजी से प्रयासरत है और अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में एमपी बोर्ड परिणाम 2024 को किसी भी दिन जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन तारीखों में रिजल्ट जारी होने की उम्मीद की जा रही है वह 15 अप्रैल, 20 अप्रैल और 25 अप्रैल हैं। हालांकि अभी एमपी बोर्ड की तरफ से नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, www.mpbse.mponline.gov.in पर चेक कर सकते है।

MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: Check Result Here

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 2024 में 16 लाख है। बोर्ड की तरफ से जारी अब तक की जानकारी के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी बताती है कि एमपी बोर्ड कॉपियों की जांच के बाद टॉपर्स की वेरिफिकेशन और उनके इंटरव्यू की प्रक्रिया में लगा हुआ है। एमपी बोर्ड परिणामों का इंतजार अगर आप या आपके घर में किसी को भी है, तो यहां जान लीजिए मध्य प्रदेश बोर्ड वार्षिक परिणामों की हर ताजा जानकारी की LIVE UPDATE

MP Board Result 2024 Today LIVE: Check Here

Live Updates
15:12 (IST) 16 Apr 2024
MP Board Result 2024 LIVE: पिछले साल एमपी बोर्ड के टॉपर्स को मिला था यह पुरस्कार

मध्य प्रदेश बोर्ड इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा के साथ-साथ टॉपर्स के नाम का भी ऐलान करेगा। बोर्ड की ओर से टॉपर्स को प्राइज मनी भी दी जाएगी। पिछले साल एमपी बोर्ड ने टॉपर्स को अच्छा रिवॉर्ड दिया था। मध्य प्रदेश में क्लास 12 बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आने पर जिन 5000 स्टूडेंट्स के सबसे अधिक अंक होंगे उन्हें पुरस्कार दिया गया था। इस पुरस्कार में 30,000 रुपये की नकद राशि दी गई थी। इसके अलावा टॉप 5000 स्टूडेंट्स को संबल योजना प्लान के अंतर्गत यह धनराशि प्रदान की गई थी। इस योजना का लाभ एमपी बोर्ड के क्लास 12 के स्टूडेंट्स जो संबल परिवारों से आते हैं उन्हीं को मिला था।

14:00 (IST) 16 Apr 2024
MP Board Result 2024 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट होगा जारी

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल के बाद कभी भी आ सकता है। करीब 16 लाख छात्रों को नतीजों का इंतजार है। रिजल्ट की घोषणा मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषमा के लिए प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

12:59 (IST) 16 Apr 2024
MP Board Result 2024 LIVE: पिछले साल 10वीं का पासिंग प्रतिशत

2023 में मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं के परिणाम में 820014 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उसमें से 815364 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में 515955 छात्र हुए थे उत्तीर्ण । एमपी बोर्ड 10वीं का 2023 में 63.29 प्रतिशत रहा उत्तीर्ण ।

11:08 (IST) 16 Apr 2024
MP Board Result 2024 LIVE: 16 लाख स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 16 लाख छात्र बैठे थे। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। पहले नतीजे 20 अप्रैल को घोषित होने थे, लेकिन अब मान जा रहा है परिणाम 25 अप्रैल के आसपास आएंगे।

09:53 (IST) 16 Apr 2024
MP Board 10th, 12th Result 2024: बोर्ड रिजल्ट में कम मार्क्स आने पर क्या करें?

एमपी बोर्ड का रिजल्ट आ जाने के बाद कई छात्र ऐसे होंगे जिनके मार्क्स कम आएंगे या जो अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे। ऐसे स्टूडेंट्स चाहें तो अपने पेपरों की दोबारा चेकिंग करा सकते हैं। इस प्रक्रिया को स्क्रूटनी बोलते हैं। इस प्रक्रिया के तहत हर पेपर का कुछ शुल्क होगा जिसे भरकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद स्क्रूटनी में जो मार्क्स आएंगे वहीं आपके फाइनल मार्क्स होंगे।

08:42 (IST) 16 Apr 2024
MP Board 10th, 12th Result 2024: एमपी बोर्ड की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें

मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होगा। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1. एमपी बोर्ड की दोनों वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in में से किसी एक पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर दिख सके 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुले नए पेज पर लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. डिटेल सबमिट करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका रिजल्ट होगा।

स्टेप 5. रिजल्ट खुलने के बाद उसे जांचे और डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल कर रखें।

20:34 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: एक दिन पहले जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से नतीजों की घोषणा 20 अप्रैल के बाद की जा सकती है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान 1 दिन पहले कर दिया जाएगा।

20:16 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: जल्द जारी होंगे नोटिफिकेशन

एमपी बोर्ड के परिणाम जारी करने की तारीखो को लेकर किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। रिजल्ट आने से एक दिन पहले इसकी जानकारी दी जाएगी।

18:27 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: सामने आई रिजल्ट की नई तारीख

अब तक माना जा रहा था कि एमपी बोर्ड 15-20 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी कर सकता है, लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से नतीजों की घोषणा 20 अप्रैल के बाद की जा सकती है।

17:10 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: पहले आएंगे 5वीं और 8वीं के परिणाम

बोर्ड की तरफ से अभी 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का ही इंतजार किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आने के बाद ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होगा।

16:49 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: इंतजार होगा खत्म, इस तारीख को जारी होंगे परिणाम

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। परिणाम 20 तारीख के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं।

16:23 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: पिछली साल कितना रहा पासिंग प्रतिशत

एमपी बोर्ड का पिछले साल कक्षा 10वीं का पासिंग प्रतिशत 63.2 प्रतिशत रहा था। वहीं 12वीं का पासिंग प्रतिशत 55.28 प्रतिशत था।

16:00 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: पिछली साल 25 मई को जारी हुए थे परिणाम

पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था जबकि 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 15 मई को जारी हुए थे।

15:48 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: एक दिन पहले आएगा नोटिफिकेशन

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम के लिए एक दिन पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। छात्रों का सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

15:38 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: कब जारी किया जाएगा परिणाम

एमपी बोर्ड की ओर से अब तक नतीजों की घोषणा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि परिणाम 20 अप्रैल के बाद जारी किए जाएंगे।

14:50 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: कब हुईं थी परीक्षाएं

एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गईं थी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 के बीच हुईं थीं।

14:05 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: कब घोषित होंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम

बोर्ड की तरफ से अभी 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का ही इंतजार किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आने के बाद ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होगा।

13:57 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: अब इस तारीख के बाद जारी होंगे एमपी बोर्ड के नतीजे

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम को लेकर नई तारीख की घोषणा की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले नजीते 15 अप्रैल के बाद जारी किए जाने थे मगर नई तारीख के अनुसार, अब परिणाम 20 के बाद सामने आएंगे।

12:51 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड 2023 फाइनल रिजल्ट के आंकड़े

पिछले वर्ष यानी 2023 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मध्य प्रदेश के नतीजों की बात करें, तो एमपी बोर्ड ने 2023 में 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 मई को जारी किए थे। मगर इस बार ये डेट एक महीना आगे बढ़कर 20 अप्रैल होने की पूरी उम्मीद है।

12:09 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं में इतना था उत्तीर्ण प्रतिशत

2023 में एमपी बोर्ड रिजल्ट के आंकड़े इस प्रकार हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं, में 820014 छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन ।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 815364 छात्रों ने दर्ज की उपस्थिति ।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में 515955 छात्र हुए थे उत्तीर्ण ।

एमपी बोर्ड 10वीं का 2023 में 63.29 प्रतिशत रहा उत्तीर्ण ।

11:24 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: कितने छात्रों का रिजल्ट होना है जारी

मध्य प्रदेश बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 में 16 लाख छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है, जो नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, अगले पांच दिन बाद यानी 20 तारीख को नतीजों की घोषणा हो सकती है।

10:44 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: किसी भी वक्त जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजों को जारी करने का नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर नतीजों को जारी किया जाएगा।

09:58 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: इन दो वेबसाइट पर एक्टिव होंगे रिजल्ट लिंक

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणामों को जारी करने के बाद दो आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र लॉगिन डिटेल के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

09:11 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: पहले 5वीं और 8वीं का आएगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड की ओर से अब तक नतीजों की घोषणा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि परिणाम 20 अप्रैल के बाद जारी किए जाएंगे। बोर्ड की तरफ से अभी 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का ही इंतजार किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आने के बाद ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होगा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट को mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।

08:33 (IST) 15 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर आई ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, अब तक माना जा रहा था कि एमपी बोर्ड 15-20 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी कर सकता है, लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से नतीजों की घोषणा 20 अप्रैल के बाद की जा सकती है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान 1 दिन पहले कर दिया जाएगा।

20:17 (IST) 14 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: 16 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म

इस साल एमपी बोर्ड के 10वीं में 9 लाख से अधिक और 12वीं में 7 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। इन सभी छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

19:21 (IST) 14 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: एपपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम यहां देखें

एमपी बोर्ड 5वीं और और 8वीं के परिणाम की घोषणा का लिंक राज्य शिक्षा केंद्र एमपी की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। छात्रों को परिणाम देखने के लिए rskmp.in पर जाना होगा।

18:25 (IST) 14 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: MPBSE कभी भी हो सकती है तारीख की घोषणा

एमपी बोर्ड कभी भी 10वीं 12वीं परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा कर सकता है।

16:50 (IST) 14 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 कब हुई थी

एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गईं थी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 के बीच हुईं थीं। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं थी।

15:51 (IST) 14 Apr 2024
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: 15 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने कॉपियों की चेंकिंग का काम पूरा कर दिया है।