MP Board 10th, 12th Result 2022 Highlights: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद घोषित कर दिया है। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी के जरिए भी देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं में नैन्सी दुबे और सुचिता पाण्डेय ने और कक्षा 12वीं में प्रगति मित्तल ने टॉप किया है। इस साल, मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के लिए कुल 18 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। यह परीक्षा फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल, कोरोना के बीच, मूल्यांकन के वैकल्पिक तरीके के आधार पर एमपी बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया था। कोविड-19 के कारण बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों में 100% छात्र पास हुए थे।

Live Updates

एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम आज दोपहर 1 बजे बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया गया है। सभी छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in पर कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।

10:40 (IST) 29 Apr 2022
MP Board 10th Result 2022 LIVE: पिछ्ले साल क पास प्रतिशत

पिछले साल, कोरोनोवायरस महामारी के बीच अपनाई गई वैकल्पिक योजना के कारण एमपीबीएसई कक्षा 12 के लिए 100% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। साल 2020 में, पास प्रतिशत 68.81 प्रतिशत था और 2019 से काफी कम हो गया था।

10:30 (IST) 29 Apr 2022
MPBSE 10th, 12th Result Live: पिछले साल इतने छात्र उपस्थित

पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में तकरीबन 9,14,079 छात्र और कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए 6,60,682 छात्र शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा था।

10:14 (IST) 29 Apr 2022
MP Board Result 2022 Live: 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

09:58 (IST) 29 Apr 2022
MP Board 10th Result 2022 LIVE: एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा छात्र अपने नतीजे एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को एमपीबीएसई 10 रोल या 12 रोल नंबर> टाइप करके और 56263 पर एसएमएस भेजना होगा।

09:39 (IST) 29 Apr 2022
MP Board Matric Result 2022 Live: ऐसा था पिछले वर्ष 10वीं का परिणाम

साल 2021 में एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 8 हजार 865 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। कुल 356582 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 397626 द्वितीय श्रेणी और 159871 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की थी।

09:22 (IST) 29 Apr 2022
MP Board 10th 12 Result Live: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज दोपहर 1 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेंगे। परिणाम मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा।

09:02 (IST) 29 Apr 2022
MP Board 10th,12th Result 2022 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

08:47 (IST) 29 Apr 2022
MP Board 10th Result 2022 LIVE: पास होने के लिए इतने नंबर लाना है अनिवार्य

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है। बोर्ड ने बुधवार को रिजल्ट की डेट जारी की थी।

08:37 (IST) 29 Apr 2022
MP Board 12th Result 2022 Live: 17 फरवरी से शुरू हुई थी 12 वीं की परीक्षा

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। 10 चली थी। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

08:20 (IST) 29 Apr 2022
MP Board 10th,12th Result 2022 Live: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर अपने नतीजे कर सकेंगे।

08:05 (IST) 29 Apr 2022
MP Board 10th Result 2022 Live: 10 मार्च तक चली थी 10वीं परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी 2022 से शुरू होकर 10 मार्च 2022 तक चली थी।

07:53 (IST) 29 Apr 2022
MP Borard Result Live: 18 लाख छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 18 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत आयोजित की गई थी।

इस साल राज्य में लगभग 18 लाख छात्र एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 20 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।